कोरीया

कांग्रेस प्रत्याशी बोले- भाजपा कार्यकर्ता ने मेरे ऊपर चढ़ा दी बाइक, भाजपा प्रत्याशी का कहना- क्यों जाते हैं ऐसी जगह जहां…

भाजपा-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, कांग्रेस प्रत्याशी के आरोप पर भाजपा प्रत्याशी बोले-सहानुभूति बटोरने की नई तरकीब

2 min read
Congress candidate
Congress candidate

चिरमिरी. विधानसभा चुनाव 2018 में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने भिड़कर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का कहना है कि भाजपा के एक कार्यकर्ता ने शराब पीकर उनके ऊपर बाइक चढ़ा दी। इससे उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है और प्लास्टर चढ़ाया गया है।

इधर भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने सहानुभूति बटोरने की नई तरकीब निकाली है। वे ऐसी जगह प्रचार करने क्यों जाते हैं जहां भाजपा करती रहती है। हमारे कार्यकर्ताओं ने ऐसा कोई काम नहीं किया है। उनका आरोप बिल्कुल निराधार है।


मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल का कहना है कि शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र खडग़वां के 6 ग्राम पंचायतों में छोटी-छोटी आमसभा करचुनाव प्रचार करने निकले थे। इस दौरान शराब के नशे में धुत 15-20 बाइक सवारों ने उनका पीछा किया था और बाइक सवारों ने कांग्रेस के सभी सभा स्थल पर भाजपा के पक्ष में नारे लगाकर बाधित किया था।

भाजपा का एक प्रचार वाहन उनके साथ था, जो कांग्रेस के सभास्थल पर तेज साउंड के साथ प्रचार गाना बजा रहा था। मामले की खडग़वां पुलिस से तत्काल शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी गायब हो गए थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और बाइक सवारों के बीच झड़प हुई थी।

अचानक एक बाइक सवार ने उनके ऊपर बाइक चढ़ाने की कोशिश की थी। इससे उनको रोकने की कोशिश करने पर बाएं पैर में चोट लगी है और फ्रैक्चर हो गया है।


सहानुभूति बटोरने लगा रहे निराधार आरोप
कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा यह सब बातें चुनाव में सहानुभूति लेने के लिए आरोप लगाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया गया है। हमारे भाजपा कार्यकत्र्ता भी उसी क्षेत्र प्रचार करने गए थे। कांग्रेस प्रत्याशी ऐसे जगह क्यों जाते हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ता प्रचार करते रहते हैं।
श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा प्रत्याशी मनेंद्रगढ़


डरने वाली नहीं है हमारी पार्टी
कांग्रेस पार्टी हमेशा से बलिदानों की आहुति देकर देश को बचाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम करती है। भाजपा विधायक अपने पांच वर्षों का हिसाब दें, जनता उनसे पूछ रही है। अगर मेरे दोनों पैर भी खराब हो जाते हैं तो भी हमारी पार्टी डरने वाली नहीं है। पैसे और शराब के बल पर चुनाव जितना भाजपा की पुरानी रीत है।
डॉ विनय जायसवाल, कांग्रेस प्रत्याशी मनेंद्रगढ़

Published on:
12 Nov 2018 08:20 pm
Also Read
View All
Crime Against Women: पत्नी से हैवानियत की हदें पार, गैरमर्द से संबंध के शक में हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, फिर बेटे से सिर पर कराया पेशाब

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता, उनके चचेरे भाई समेत 3 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त