कोरीया

Pooja Painkra Suicide Case: कोरिया में छात्रा की आत्महत्या का बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, फरार 3 आरोपियों पर 5 हजार का इनाम

Pooja Painkra Suicide: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, इधर पूर्व विधायक के अलावा सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन
4 min read
Pooja Painkra Suicide case
Pooja Painkra suicide case, छात्रा पूजा पैंकरा व आईसी मार्ट के फरार तीनों संचालक (Photo source- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आईसी मार्ट (सुपर बाजार) के संचालकों की प्रताडऩा से तंग आकर 17 वर्षीय छात्रा पूजा पैंकरा ने 8 जुलाई को पुलिस क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Pooja Painkra Suicide in Koria) कर ली थी। इस मामले का राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की पदाधिकारी ने पीडि़त परिवार से बातचीत की और ढांढस बंधाया है। वहीं विस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नंद कुमार साय ने मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग रखी है। इधर मामले में फरार आईसी मार्ट के संचालक समेत 3 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 5 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।

कोरिया में सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्टर, एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी, आईसी मार्ट में बुलडोजर कार्रवाई करने मांग रखी है। इसमें बताया गया है कि आदिवासी छात्रा पूजा पैकरा (17) (Pooja Painkra commits suicide) ने आईसी मार्ट के संचालकों की ओर से चोरी के आरोप लगाने, प्रताडि़त करने से तंग आकर 8 जुलाई को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस दौरान के दौरान जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, मनियार सिंह जिलाध्यक्ष कंवर समाज, अमोल सिंह जिलाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, जनपद अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिपं सदस्य सुरेश सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जनपद सदस्य प्रकाश चंद्र पैकरा, डॉ आरएस चंदे, अमर सिंह, जितेंद्र पैकरा, अविनाश पाठक, सुरेश एक्का सहित आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Pooja Painkra suicide case, पूर्व विधायक व सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन (Photo source- Patrika)

पूर्व विधायक ने ये कहा

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि इस सरकार में कानून-प्रशासन का डर नहीं है। हमारे समाज की बेटी सामान खरीदने आईसी मार्ट गई थी। उस चोरी का आरोप लगाकर प्रताडि़त किया गया, स्कूटी भी छीनी गई। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने आत्महत्या (Pooja Painkra News) कर ली।

आईसी मार्ट के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, दुकान की जांच कराने मांग की गई है। इधर सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि इस घटना से हमारा समाज बहुत दुखी है। बच्ची को पीटने की भी जानकारी मिली है। हमने संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने मांग की है।

Pooja Painkra case: यह है मामला

पुलिस आरक्षक शिवनाथ सिंह की बेटी पूजा पैकरा (Pooja Painkra) स्कूटी में सवार होकर अपनी बहन के साथ 7 जुलाई को आईसी मार्ट खरीदारी करने गई थी। इस दौरान संचालकों ने चोरी का आरोप लगा छात्रा सहित उसकी बहन को रोक लिया तथा उनकी स्कूटी छीन ली थी। संचालक ने एक-एक सामान की सूची बनवाई और दोनों बहनों से उसी सूची पर लिखवाया कि मैं और मेरी बहन आईसी मार्ट से चोरी किए हैं।

उन्होंने दोनों बहनों का हस्ताक्षर भी कराया। परिजनों का आरोप है कि संचालक ने पहले 20 हजार मांगे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पिता आईसी मार्ट पहुंचे। लेकिन संचालक ने स्कूटी के एवज में 50 हजार मांगे और स्कूटी लौटाने से इंकार कर दिया। घटना के बाद 8 जुलाई की दोपहर छात्रा ने पुलिस क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Pooja Painkra suicide case, छात्रा पूजा पैंकरा (Photo source- Patrika)

मामले में पुलिस ने आईसी मार्ट को सील कर आरोपी बैकुंठपुर के फव्वारा चौक निवासी संचालक दीपक वैद, विनोद वैद, जगत वैद के खिलाफ धारा 296, 107, 308(2), 309(4), एसटी-एससी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने घोषित किया 5000 का इनाम

कोरिया एसपी रवि कुमार कुर्रे ने नाबालिग बालिका की आत्महत्या (Commits suicide by Pooja Painkra) प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेग्युलेशन के तहत सूचना देने वाले व्यक्ति को 5000 रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।

Pooja Painkra suicide case, ये तीनों आरोपी हैं फरार (Photo source- Patrika)

9 जुलाई को प्रधान आरक्षक शिवनाथ पैकरा निवासी पुलिस लाइन बैकुंठपुर ने थाना बैकुंठपुर में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री पूजा पैकरा के ऊपर आईसी मार्ट में चोरी का आरोप लगाकर आरोपियों ने 50 हजार रुपए की मांग कर स्कूटी लूटने तथा प्रताडि़त करने से क्षुब्ध होकर बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने विनोद वैद (50), जगत कुमार वैैद (55) व दीपक वैद (30) के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

तीनों आरोपी फरार हैं। उसकी तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों एवं आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है। एसपी ने आम नागरिकों से कहा है कि फरार आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को 5000 रुपए नकद पुरस्कार (Award on Accused) दिया जाएगा।

Updated on:
10 Jul 2026 08:35 pm
Published on:
10 Jul 2026 08:35 pm