कोरीया

Wife Murder: थप्पड़ के बदले पत्नी ने भी जड़े थप्पड़ तो पति ने कुल्हाड़ी से काट दिया गला, बोला- गैरमर्दों से करती थी बात

Wife Murder: पत्नी व बच्चे को लेकर रात में पहुंचा था घर, खाना मांगने पर पत्नी ने कर दिया मना तो पति ने जड़ दिया था थप्पड़, चचेरे भाई ने पुलिस को दिलवाई सूचना

2 min read
Wife murder, Murder by axe attack
Accused and seized axe (Photo- Patrika)

बरबसपुर। एमसीबी जिले के नागपुर चौकी अंतर्गत मंगलवार की रात एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या (Wife Murder) कर दी। युवक को शक था कि उसकी पत्नी अन्य मर्दों से भी बात करती है। इसी बीच मंगलवार की रात उसने पत्नी से खाना मांगा तो उसने मना कर दिया। इस पर पति ने थप्पड़ जड़ दिया, बदले में पत्नी ने भी उसे थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसकी सूचना आरोपी के परिजन ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

नागपुर हाइवे चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनबरसा के स्कूलपारा निवासी पूरनचंद्र सांडिल्य 45 वर्ष 2 मई की रात अपनी पत्नी भगवंती और बेटे समीर को लेकर रात 9 बजे ग्राम नगर से अपने घर पहुंचा था। इस दौरान उसने पत्नी से खाना मांगा। पत्नी ने जब मना किया तो उसने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस पर पत्नी (Husband murdered wife) ने भी उसे थप्पड़ मारा।

इससे गुस्साए पूरनचंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी (Axe attack) से सिर व गले पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान घर में उसकी मां इंद्रकुंवर भी मौजूद थी। इसकी सूचना आरोपी के चचेरे भाई राजकुमार ने अपने गांव के ही एक दोस्त प्रेमनाथ को दी।

Seized Axe (Photo- Patrika)

वहीं प्रेमनाथ की सूचना पर नागपुर चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंची। प्रेमनाथ ने पुलिस को बताया कि हत्या की सूचना पर जब वह आरोपी के घर में अपने पड़ोसी के साथ गया तो भगवंती की खून से लथपथ लाश बिस्तर पर पड़ी थी।

Wife Murder: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बुधवार की सुबह चौकी प्रभारी शेषनारायण सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंनेे जांच पश्चात आरोपी पूरनचंद्र सांडिल्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से खून से सनी कुल्हाड़ी (Police seized axe) जब्त की। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Accused arrested (Photo- Patrika)

चरित्र पर करता था शक

आरोपी के घरवालों का कहना है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका (Suspect on wife character) करता था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी अन्य लोगों से भी बातचीत करती थी। पूछने पर वह कुछ नहीं बताती थी। इस बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद भी होता था। इसी बीच रात में यह घटना हो गई।

Published on:
03 Jun 2026 07:30 pm
Also Read
View All
Sky Lightning: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी 6 महिलाओं पर गिर गई आकाशीय बिजली, 1 की मौत, 5 गंभीर

Amritdhara Waterfall: वाटरफॉल में 90 फीट की ऊंचाई से कूद गया युवक, हुई मौत, कुछ घंटे पहले ही यहां से गई थीं कलेक्टर

Female Thieves Arrested: खूबसूरत चेहरे वाली 2 चोरनियां गिरफ्तार, दोनों हैं मां-बेटी, दुकान से पार की थी सोने-चांदी की ज्वेलरी

Indian Railway: बौरीडांड़-बैकुंठपुर डबल रेल लाइन बिछाने चोरी की रेत का उपयोग, खनिज विभाग है मौन, सिर्फ ग्रामीणों पर कार्रवाई क्यों?

Jagadguru Rambhadracharya: 22 भाषा में धाराप्रवाह बोल सकता हूं, मेरे जगद्‌गुरुत्व का परीक्षण करा लें, रामभद्राचार्य का विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को चुनौती