कोरीया

खाते में नहीं आया महतारी वंदन योजना का पैसा तो तुरंत करें ये काम, आसानी से मिलेंगे 1000 रूपए

Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना से कोरिया-एमसीबी की 1.62 लाख महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए जमा होने के बाद निकालने बैंक पहुंचने लगी हैं।
less than 1 minute read
• •
Mar 12, 2024
Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना से कोरिया-एमसीबी की 1.62 लाख महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए जमा होने के बाद निकालने बैंक पहुंचने लगी हैं। सोमवार को बैकुंठपुर के कई बैंक में भी लगी रही। वहीं कई महिलाओं के खाते में पैसा जमा नहीं हुआ है, जो बैंक का चक्कर लगा रही हैं। हालांकि महिला एवं बाल विकास ने पैसे नहीं आने पर टो फ्री नंबर से बात करने की बात कही है।

Mahtari Vandan Scheme : जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने एक दिन पहले वर्चुअली महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया था। इस दौरान बटन दबाकर महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए जमा कराए गए हैं। बटन दबाने के साथ ही अधिकांश महिलाओं के बैंक खाते में पैसा जमा हुआ। लेकिन कई महिलाएं ऐसी हैं, जिनके खाते में पैसा जमा नहीं हुआ है। जो बैंक का चक्कर लगा रही हैं।

Mahtari Vandan Scheme : मामले में महिला एवं बाल विकास का कहना है कि किसी माता-बहन के खाते में पैसा नहीं आया है तो चिंता करने की बात नहीं है। वे अपनी समस्या टोल फ्री नंबर या हेल्प डेस्क नंबर +91771-2220006 पर संपर्क कर बता सकती हैं। फिलहाल योजना के दूसरे दिन विवाहित महिलाएं मोबाइल मैसेज देखती रहीं और बैंक में पूछताछ की। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, वार्ड पार्षद से जानकारी ली, लेकिन कोई भी सही जानकारी नहीं बता पाए।

Published on:
12 Mar 2024 04:16 pm
Also Read
View All
Koria News: 25 हजार की आबादी वाले नगर में लगाए बैनर, लिखा- मैं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करता हूं, पहले सडक़, फिर वोट…

Koria Job Fraud: सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ठगे थे 14 लाख, आरक्षक की पत्नी समेत 2 गिरफ्तार, भाजपा मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी आरोपी

Koria News: 4.22 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल प्रदूषण में आएगी कमी, मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन

Koria News: हॉस्टल में 67 छात्राओं की जान पर मंडरा रहा खतरा! गिर रहा छत का प्लास्टर, पंखा चालू करते ही निकलती है चिंगारी

Koria Land Fraud: हेराफेरी कर हड़प ली फौजी की 2.02 हेक्टेयर जमीन, ब्रिगेडियर बेटे की शिकायत पर कमिश्नर कोर्ट में मुकदमा दर्ज