कोटा

Kota News: बच्चों से भरी बस रोड से 5-6 फीट नीचे गिरी, 1 की मौत

Kota Satyam School Bus Accident News: निजी स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। जिस दौरान बस में करीब 14 बच्चे सवार थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2024, 10:13 AM IST
Feature image

1 Student Died In Kota School Bus Accident: कोटा शहर के नांता थाना क्षेत्र में एक स्कूल की बस पलट गई। जिसमें कई बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है एक बच्चे की बस के नीचे दबने से मौत गई। घटना दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास की है।

दरअसल, कुन्हाड़ी विकास नगर स्थित निजी स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। जिस दौरान बस में करीब 14 बच्चे सवार थे। तभी ट्रेचिंग ग्राउंड से पहले करणी नगर चौराहे पर अचानक स्कूल बस पलट गई और सड़क से 5-6 फीट नीचे जा गिरी। जिसे जेसीबी की मदद से सीधा करवाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने कांच तोड़कर बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर नांता थाना क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी MBS हॉस्पिटल भेजा गया है। जहां 6 बच्चों को लाया गया है। जिनकी हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोटा दौरे पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने बच्चों से कुशलक्षेम पूछी। बच्चों के उचित इलाज के लिए भी उन्होंने निर्देश दिए। दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने के बाद कोटा कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी और सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हादसा कैसे हुआ, इस संबंध में चालक से बातचीत की जा रही है। इस बाल वाहिनी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं, इस संबंध में भी जांच की जा रही है।

Updated on:
24 Oct 2024, 10:13 AM IST
Published on: