मेरठ

कोटा में घर के बाहर कार पार्क करने वालों की नींद उड़ी

घर के बाहर कार पार्क करना कोटा के बाशिंदों के लिए मुसीबत बन गया है। रात के अंधेरे में सड़कों पर घूम रहे सिरफिरे इन कारों के शीशे तोड़ रहे हैं। दर्जन भर एफआईआर कराने के बावजूद पुलिस शीशे तोड़ने वालों को नहीं रोक पा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2017, 9:30 PM IST
Carved glasses of cars parked outside the house
Carved glasses of cars parked outside the house

शहर में घरों के बाहर खड़ी कारों के शीशे तोड़ने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बाइक सवार दो सिरफिरों ने रविवार रात तलवंडी व दादाबाड़ी क्षेत्रों में फिर से कई कारों के शीशे तोड़ दिए।

तलवंडी सेक्टर 2 निवासी अर्जुन स्वामी के घर के बाहर खड़ी कार के शीशे को अज्ञात व्यक्ति देर रात को तोड़कर भाग गए। स्थानीय निवासी दुष्यंत गहलोत ने बताया कि 3.30 से 4 बजे के बीच बाइक सवार दो युवक ने वारदात की। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें भागते देखा, लेकिन अंधेरा होने से बाइक नम्बर नहीं देख सके। वहीं एक अन्य सुमित शर्मा की कार की नम्बर प्लेट भी तोड़ गए। इस संबंध में जवाहर नगर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।


उधर, शास्त्री नगर दादाबाड़ी निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि रात को घर के बाहर कार खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो कार के पीछे व साइड के शीशे टूटे हुए थे। एक पड़ोसी ने बताया कि वे सुबह 4 बजे सहरी के लिए उठे थे। उस समय शीशे टूटने के आवाज सुनी थी। बाहर निकलकर देखा तो दो जने बाइक पर जाते हुए दिखे। इस संबंध में दादाबाड़ी थाने में रिपोर्ट दे दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई लोगों की कारों के शीशे तोड़े जा चुके हैं।

Published on: