कोटा

सोयाबीन की फसल में उगने लगे खरपतवार, किसान कर रहे स्प्रे

Jul 25, 2026
Rajasthan

बड़गांव. समीपवर्ती रातडिया गांव के खेतों में इस सीजन में समय से पहले हुई बारिश के बाद बोई गई सोयाबीन की फसल लगभग एक माह की हो चुकी है। फसल की इस अवस्था में अब खेतों में खरपतवार भी उगने लगे हैं, जिससे पौधों के विकास में बाधा पहुंचने की आशंका बन गई है। इससे बचाव के लिए किसानों ने खेतों में खरपतवार नाशक दवाओं का स्प्रे करना शुरू कर दिया है। किसान अपनी फसलों को खरपतवारों से मुक्त रखने के लिए कृषि विशेषज्ञों के बताए अनुसार दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि खरपतवार नाशक दवाओं के स्प्रे से घास और अवांछित पौधे पूरी तरह नष्ट नहीं होते हैं, तो मजबूरी में खेतों में निराई-गुड़ाई का कार्य कराया जाएगा ताकि फसल को सुरक्षित रखा जा सके।

Updated on:
25 Jul 2026 06:01 am
Published on:
25 Jul 2026 06:01 am