जैविक आदान बनाने का दिया प्रशिक्षण
Also Read
View All 
मांगरोल. बारिश की बौछारों के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। डोल मेला मैदान में मुख्य समारोह में तहसीलदार भगवती लाल जैन ने ध्वजारोहण किया। ऐतिहासिक कुंज चौक पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रवि कुमार दाधीच ने ध्वजारोहण किया। भाजपा कार्यालय, कांग्रेस कार्यालय, विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों व संस्थाओं पर संस्था प्रधान ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में थानाधिकारी ज्ञानचंद मीणा, उप जिला चिकित्सालय में प्रभारी डाॅ. सोभाग मीणा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह में बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहने वाले व सामाजिक सेवा करने वाले लोगों, शहीद की वीरांगना मोत्यांबाई व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।