
अंता. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति अंता की ओर से न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम तालुका विधिक सेवा समिति अंता के अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। सचिव गोपाल कुमार मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में उपस्थित प्रत्येक कर्मचारी ने एक-एक पौधा लगाया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पीएलबी प्रेमलता खत्री न्यायालय कर्मचारी मुनेंद्र शर्मा, रोहन प्रताप, दीपिका पंकज, अरुण कुमावत, उज्ज्वल सेठ सहित समस्त कर्मचारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Updated on:
17 Aug 2026 06:01 am
Published on:
17 Aug 2026 06:01 am
