कोटा

राजकीय महाविद्यालय में गुरुवंदन कार्यक्रम का आयोजन

Aug 08, 2026
Rajasthan

बारां. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ की राजकीय महाविद्यालय बारां इकाई द्वारा शुक्रवार को गुरूवंदन कार्यक्रम आयोजिक किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दीपक कुमार ने की एवं सभी प्रोफेसर का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन प्राचार्य प्रो. दीपक कुमार, मुख्य वक्ता, डॉ. के. एम. मीना, एबीआरएसएम जिला अध्यक्ष सी.बी. शर्मा, जिला सचिव डॉ. रामकेश मीना, जिला उपाध्यक्ष डॉ. लीनता अरोड़ा ने मां सरस्वती एवं महर्षि वेदव्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया एवं महाविद्यालय की छात्रा कृतिका तिवारी ने सरस्वती वन्दना की। मंच संचालन करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ. लीनता अरोड़ा ने गुरू वंदन कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. के. एम. मीना ने सालभर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त में बताया उन्होनें बताया कि गुरू अंधकार से प्रकाश की ओर लेकर जाते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. रामकेश मीना ने शिक्षकों की समाज में भूमिका स्थान व गुरू शिष्य परम्परा के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हमें हमेशा अपडेट रहना चाहिए ताकि हमारी संस्कृति और अस्तित्व बचा रहे।
प्राचार्य दीपक कुमार ने बताया कि गुरू विद्यार्थियों के व्यक्तित्व चरित्र एवं संस्कार निर्माण के सबसे बडे आधार होते है। ।सी.बी. शर्मा ने कहा कि गुरू केवल ज्ञान के दाता ही नहीं होते बल्कि शिष्य के चरित्र निर्माण कर सही मार्ग दिखाने वाले पथ प्रदर्शक होते है। जिला स्तरीय कार्यकारिणी ने डॉ. लीनता अरोडा को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. मनीष गुर्जर को जिला सचिव, प्रो. अशोक सुमन को जिला सह सचिव, प्रो. हनुमान प्रसाद सैनी को इकाई सचिव, प्रो. सुदेश कुमार शर्मा को इकाई सह सचिव नियुक्त किया। अंत में प्रो. हनुमान प्रसाद सैनी ने धन्यवाद् ज्ञापित किया।

Updated on:
08 Aug 2026 06:01 am
Published on:
08 Aug 2026 06:01 am