
कोटा. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय भवन, कोटा में जिला एवं सेशन न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कोटा मुख्यालय पर स्थापित विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारी, न्यायिक स्टाफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यभार सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटा नीरज कुमार मित्तल सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात उच्च न्यायालय, राजस्थान एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों की पालना में जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्यनारायण व्यास की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में सत्यनारायण व्यास सहित उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायिक स्टाफ ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपे। अभिभाषक परिषदों एसोसिएशन, कोटा के अध्यक्ष भारत सिंह अड़सेला एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।