16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां के नाम पौधा, देश के नाम संकल्प: स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुआ अभियान

कोटा

image

Newsdesk

Aug 16, 2026

Rajasthan

कोटा. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अंबेडकर-नगर कुन्हाड़ी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी एवं भामाशाह संजय मरचूनिया ने विद्यालय परिसर में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संजय मरचूनिया ने कहा कि स्वतंत्रता केवल मुक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति दायित्व और कर्तव्यबोध भी है। प्रधानाचार्या अर्पणा शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इन्हीं के हाथों विद्यालय में ध्वजारोहण कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों, अतिथियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से शिक्षा संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण एवं नैतिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।