कोटा

Kota: 5 दिन पहले हुई थी बेटे की शादी, घर में गाना सुनते-सुनते बिगड़ी तबीयत, हैड कांस्टेबल पिता की मौत

कोटा में गाना सुनते समय हैड कांस्टेबल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
less than 1 minute read
Nov 27, 2025
Head constable dies, head constable dies in Kota, head constable dies in Rajasthan, heart attack, death due to heart attack, head constable dies due to heart attack, Kota news
मृतक यशवंत सिंह। फाइल फोटो- पत्रिका

कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के बालिता में गुरुवार को गाना सुनते-सुनते एक हैड कांस्टेबल की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होना सामने आया है। इस घटना से परिवार खुशी से सदमे में चला गया, क्योंकि घर में बड़े बेटे की शादी को अभी कुछ ही दिन हुए थे।

अचानक बिगड़ी तबीयत

पुलिस ने बताया कि हैड कांस्टेबल यशवंत सिंह पुलिस लाइन में तैनात थे और फिलहाल कलक्ट्रेट में गार्ड ड्यूटी कर रहे थे। परिवार बालिता रोड पर रहता है। बेटे शक्ति सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को उसकी शादी हुई थी और परिवार के सभी लोग रिश्तेदारों संग खुशियां मना रहे थे। यशवंत सिंह खाना खा रहे थे, तभी उन्होंने अपनी पत्नी से गाना लगाने को कहा। जैसे ही गाना चला, कुछ ही देर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

यह वीडियो भी देखें

परिजन उन्हें झालावाड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे ने बताया कि पिता पहले से किसी बीमारी से ग्रसित नहीं थे। यशवंत सिंह के तीन बेटे और एक बेटी है। कुन्हाड़ी थाने के हैड कांस्टेबल पदम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

Updated on:
27 Nov 2025 06:55 pm
Published on:
27 Nov 2025 06:34 pm