समय के अनुरूप छोटा पड़ने लगा चिकित्सालय भवन
Also Read
View All 
मनोहरथाना. आदर्श ग्राम पिपलोदी में शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हुआ।इस दौरान लगभग 60 बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं व ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और परामर्श दिया। इसके अतिरिक्त 8 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच की। जांच के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श, दवाइयां एवं पोषण संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। शिविर में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशल लोधा, डॉ. रामवतार शर्मा जनरल फिजिशियन, डॉ. हरीश मीणा, नर्सिंग ऑफिसर जोधराज सिंह, एएनएम जासमीन कुमारी, सीएचओ राजश्री कुमारी एवं आशा सहयोगिनी उपस्थित रहीं। ग्रामीणों ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।