26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रशेखर आजाद जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

कोटा

image

Newsdesk

Jul 26, 2026

Rajasthan

तालेड़ा. संकल्प क्रांति संस्था के तत्वावधान में चल रहे राष्ट्रीय जागरण सप्ताह अभियान के तहत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तालेड़ा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महान क्रांतिकारी के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संस्था के उपाध्यक्ष हेमंत यादव ने बताया कि 23 से 31 जुलाई तक राष्ट्रीय जागरण सप्ताह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था के संयोजक नरेंद्र मोहन गौतम मुख्य अतिथि तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम पंचोली अध्यक्ष रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रवादी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें चंद्रशेखर आजाद, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभक्ति से जुड़े प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि नरेंद्र मोहन गौतम ने अपने संबोधन में चंद्रशेखर आजाद के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा करते हुए विद्यार्थियों से अनुशासित, संस्कारित और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य ओम पंचौली ने विद्यार्थियों को आजाद के आदर्शों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।