
महाअभियान के पोस्टर का विमोचन
चौमहला. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा संचालित “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के अंतर्गत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान बैठक में अभियान के पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र जैन, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाबूलाल चौहान, प्रधानाचार्य मनोहर दास बैरागी, कालूराम शर्मा, व्याख्याता ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य शिक्षाविदों ने नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया।वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने तथा स्वस्थ एवं संस्कारित समाज के निर्माण के लिए जन-जागरूकता आवश्यक है। ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने कहा संस्थान की ओर से चलाया जा रहा 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाकर राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन का रूप ले रहा है। संस्था प्रधानों को ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई।
Updated on:
26 Jul 2026 06:01 am
Published on:
26 Jul 2026 06:01 am
