कोटा

Gang Rape Case : पत्नी को कॉल गर्ल बता दोस्तों को बुलाता था घर, पति और उसका दोस्त गिरफ्तार

शहर में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है, जहां पर पति ही अपने दोस्त को बुलाकर पत्नी से दुष्कर्म करवाता था और खुद भी दोस्त के साथ मिलकर पत्नी के साथ दुष्कर्म करता था।

2 min read
Aug 03, 2024
प्रतीकात्मक फोटो

शहर में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है, जहां पर पति ही अपने दोस्त को बुलाकर पत्नी से दुष्कर्म करवाता था और खुद भी दोस्त के साथ मिलकर पत्नी के साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। विवाहिता के इनकार करने पर उसका पति मारपीट भी करता था।

मामले की जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक प्रथम राजेश टेलर ने बताया कि मामला गत 10 जुलाई को दादाबाड़ी थाने में दर्ज हुआ था। आरोपी पति और उसके दोस्त को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लाया गया है। आरोपी पति अपने दोस्त को घर बुलाकर पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनवाए। खुद भी दोस्त के साथ मिलकर शारीरिक संबंध बनाता और विरोध करने पर मारपीट करता था।

डिप्रेशन में चली गई, तब हुआ खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक, विवाहिता घटना के बाद डिप्रेशन में चली गई थी। वह अपने पति से तलाक भी नहीं लेना चाह रही थी, लेकिन पति ने लगातार परेशान किया तो पीहर में रहने लग गई। परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए। डॉक्टर ने उसकी काउंसलिंग की और उसके बाद मां को कहा कि विश्वास में लेकर पूरी बात सुनें। तब विवाहिता ने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

दोस्त को बताया था कॉल गर्ल बुलाई है

आरोपी पति ने अपने दोस्त को यह जानकारी नहीं दी थी कि उसकी पत्नी के साथ सेक्स करना है। आरोपी ने पत्नी को कॉल गर्ल बताते हुए दोस्त को झांसे में लेकर बुलाया था। आरोपी पति अपनी पत्नी से अन्य लोगों को फोन मिलवाता और उनके साथ फोन सेक्स और घर बुलाने के लिए कहता था। इस मामले में अभी और भी गंभीर खुलासे हो सकते हैं।

तलाक की देता था धमकी

आरोपी और पीड़िता की शादी ढाई साल पहले हुई है और एक बेटी भी है। आरोपी वर्तमान में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कर रहा है। साथ ही पिता के बजरी के व्यापार को भी संभाल रहा है। उसका दोस्त भी अपने पिता के ढाबे के व्यापार को चला रहा है। पीड़िता ने कई बार इन बातों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वह अपनी शादी नहीं टूटने देना चाह रही थी। पति बार-बार तलाक की धमकी देता था, इसीलिए मजबूर होना पड़ा।

Published on:
03 Aug 2024 10:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर