कोटा

IMD Orange Alert: 6 जिलों में IMD का ऑरेंज अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी

Today Rajasthan Weather Update: मौसम केन्द्र ने सोमवार को अलवर, डीग, झुंझुनूं, खैरथल तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर में अंधड़ और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Mar 30, 2026
फोटो: पत्रिका

Hailstorm And Rain Alert: राजस्थान में 2 अप्रैल तक हीटवेव से राहत मिलेगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। रविवार को बीकानेर संभाग में हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई। शेष जगह बादल छाए रहे और मौसम शुष्क रहा।

मौसम केन्द्र ने सोमवार को अलवर, डीग, झुंझुनूं, खैरथल तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर में अंधड़ और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केन्द्र के अनुसार 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से राज्य में तेज हवा के साथ हल्की बारिश और पूर्वी राजस्थान में कुछ सीमावर्ती जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान मौसम अपडेट: 31 मार्च तक ओलावृष्टि का Yellow Alert, जानें अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम

31 मार्च को उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी राजस्थान में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। एक अप्रेल को मौसम शुष्क रहेगा।

ये रहा तापमान

कोटा राज्य में सबसे गर्म जगह रही, जहां अधिकतम तापमान 39.3°C दर्ज किया। इसके बाद चित्तौड़गढ़ में 38.2°C और चुरू में 37.6°C रहा। पश्चिमी राजस्थान में, जैसलमेर में सबसे ज्यादा तापमान 35.8°C रिकॉर्ड किया जबकि बीकानेर और जोधपुर में सबसे ज्यादा तापमान 34.4°C और 35.3°C रिकॉर्ड किया। पूर्वी इलाके में अजमेर में सबसे ज्यादा तापमान 33.9°C रिकॉर्ड किया जो नॉर्मल से थोड़ा कम है।

वहीं हिल स्टेशन माउंट आबू में अधिकतम तापमान 24.4°C रिकॉर्ड किया। जयपुर में दिन की शुरुआत काफी गर्म रही, जहां सबसे कम तापमान 24.3°C रिकॉर्ड किया। वहीं शहर में दोपहर में बादल छाए और अधिकतम तापमान 36.5°C रहा।

गर्म हवा से बचें

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार गर्मी सामान्य से अधिक तेज रह सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे लू चलने के हालात बन सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दिन के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने तथा धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

चिकित्सा विभाग भी सतर्क

बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामलों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। विशेषज्ञों ने कहा कि शुरुआती गर्मी को हल्के में लेना नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए समय रहते सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

ऐसे बढ़ा 7 दिन का अधिकतम तापमान

मार्चडिग्री सेल्सियस
2335.0
2435.1
2536.4
2638.9
2737.2
2838.4
2939.3

ये भी पढ़ें

IMD ALERT: राजस्थान में मौसम को लेकर बड़ी खबर, इन जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Updated on:
30 Mar 2026 09:04 am
Published on:
30 Mar 2026 09:03 am
Also Read
View All

अगली खबर