कोटा

इस खबर को पढ़कर आप जीत सकते हैं एक लाख रुपए

कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर कोटा में अनोखा गेम शो 'कौन बनेगा लखपति नवम्बर में होगा। विजेता को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा।

2 min read
Oct 26, 2017
latest news,  Rajasthan Patrika,  Kota Hindi news, Kaun Banega Crorepati, one lakh rewar
कौन बनेगा लखपति

कोटा . कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर कोटा में अनोखा गेम शो 'कौन बनेगा लखपति नवम्बर माह में होगा। इसमें विजेता प्रतिभागी को बिग हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभागी एक लाख तक की इनामी राशि जीत सकता है। यह आयोजन जेसीआई कोटा व नीलकंड अपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।


जेसीआई कोटा के अध्यक्ष लोकेश माहेश्वरी ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि गेम शो तीन भागों में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रथम चरण में 5 नवम्बर को सामान्य लोगों के लिए, 7 नवम्बर को स्कूली विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा होगी। कार्यक्रम में 15 से 70 वर्ष तक के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। इसके लिए शहर के ४० स्थानों पर फार्म वितरित किए जा रहे हैं।

प्रतियोगिता के दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में चयनित करीब २०० प्रतिभागियों को फास्टेस्ट फिंगर फस्र्ट राउण्ड से गुजरकर अंतिम चरण में बिग हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। इसमें अधिकतम एक लाख तक की इनामी राशि जीत सकता है। 12 नवम्बर को अंतिम कार्यक्रम होगा।

स्कूल व कोचिंग से चयनित विद्यार्थियों को स्कूल लेवल पर ज्ञान सम्राट से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कोटा शहर के लोगों को एेसा मंच देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सके। पंजीयन 31 अक्टूबर तक किया जा सकता है।

Published on:
26 Oct 2017 11:48 am