29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / Kota Accident: दिल्ली-मुंबई एक्स्प्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन बार पलटी खाकर नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Kota Accident: दिल्ली-मुंबई एक्स्प्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन बार पलटी खाकर नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार कार डिवाइडर और क्रश बैरियर से टकराने के बाद कई बार पलटी खाकर नीचे जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। कार की हालत देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 29 Nov 2026, 5:58 PM IST

kota accident

Kota Accident: हादसे के बाद मौके पर पहुंची एंबुेलेंस (फोटो-पत्रिका)

कोटा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली नंबर की कार निमली के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई बार पलटी खाते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और एक अन्य युवक शामिल बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों एक ही परिवार के थे और दिल्ली के रहने वाले थे।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसका अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। पुलिस ने तीनों को बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शवों को सुल्तानपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

डिवाइडर और क्रश बैरियर तोड़कर नीचे गिरी कार

पुलिस के अनुसार हादसा रविवार दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। कार दिल्ली से मुंबई की ओर एक्सप्रेसवे पर जा रही थी। निमली और जालिमपुरा इंटरचेंज के आसपास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार पहले डिवाइडर और क्रश बैरियर से टकराई। टक्कर के बाद वह कई बार पलटी खाते हुए सड़क से नीचे जा गिरी। एक्सप्रेसवे के बीच मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए लगाए गए कंक्रीट बॉक्स से टकराने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया।

दिल्ली के रहने वाले थे तीनों मृतक

सुल्तानपुर थानाधिकारी दौलत साहू के अनुसार कार में सवार तीनों लोगों की हादसे में मौत हुई है। मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर दो मृतकों की पहचान दिल्ली के शास्त्री नगर, अशोक विहार निवासी राजेश कुमार कनोडिया (56 ) और उसकी पत्नी मोनिका कनोडिया (48 )के रूप में हुई है। वहीं तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, जिसकी उम्र 25-28 साल के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। तीसरे युवक की पहचान और तीनों के आपसी संबंधों की पुष्टि की जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कार अनियंत्रित कैसे हुई। प्रारंभिक तौर पर चालक का ध्यान भटकने या झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

कोटा हादसे का वीडियो :