समय के अनुरूप छोटा पड़ने लगा चिकित्सालय भवन
Also Read
View All 
नैनवां. जैन साध्वी आर्यिका संस्कृति माताजी ससंघ का रविवार को नैनवां में मंगल प्रवेश होगा। नेमिनाथ जैन मंदिर में दिगम्बर जैन समाज द्वारा ससंघ की अगवानी कर नगर में प्रवेश करवाया जाएगा। आर्यिका संस्कृति माता का चातुर्मास नैनवां में ही होगा। चातुर्मास समिति के सदस्य सुनिल मारवाड़ा ने बताया नेमिनाथ जैन मंदिर से गाजे-बाजे के साथ आर्यिका ससंघ पहले महावीर जिनालय शांतवीर धर्म स्थल दर्शन करने के बाद गढ़पोल दरवाजा, दपोला मालदेव चौक होते हुए अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगा। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पाद पक्षालन किया जाएगा। आर्यिका संस्कृति माताजी के मंगल अग्रवाल दिगंबर जैन बड़े मंदिर में प्रवचन होगा।