
हिण्डोली-नैनवां तहसील माहेश्वरी सभा का शपथग्रहण समारोह
हिण्डोली. हिण्डोली-नैनवां तहसील माहेश्वरी सभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह रविवार को नवनिर्मित ढेगन्या माताजी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष ओम प्रकाश, मंत्री पुरुषोत्तम सोमानी सहित पूरी टीम को शपथ दिलाई एवं समाज के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि माहेश्वरी समाज को एकजुट रहकर सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक एकता में आगे आना होगा। उन्होंने शिक्षा के प्रति विचार व्यक्त किया।
इस दौरान तहसील सभा द्वारा मंचासीन अतिथियों प्रदेशसभा के उपाध्यक्ष महावीर तोतला, संगठन मंत्री घनश्याम नकलक, सुरेश लाठी एवं जिलासभा के जिलाध्यक्ष चन्द्रभानु लाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरूप्रकाश नकलक ,शिव तोतला, गोविन्द मोदी ,रामचरण गग्गड़ , हेमन्त झंवर व भंवर लाल गग्गड़ तालेड़ा-केशोराय पाटन के तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर का सम्मान किया।
तहसील सभा के पदाधिकारियों को निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष एवं महासभा कार्यसमिति सदस्य घनश्याम लाठी ने अध्यक्ष-ओमप्रकाश मंत्री सचिव-पुरुषोत्तम सोमानी सहित टीम को शपथ दिलाई।
एवं समाजोत्थान के कार्य करने के लिए सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उद्बोधन में तहसील अध्यक्ष ओम मंत्री ने तहसील सभा की आगामी कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए समाज को सेवा भावना का विश्वास दिलाया। जिलाध्यक्ष लाठी ने अपने उद्बोधन में महासभा की सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए तहसील सभा से इनका लाभ जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।