कोटा

नगरपालिका चुनाव, नामांकन दाखिल करने के लिए यह दस्तावेज जरूरी नामांकन आज से, रक्षाबंधन व रविवार को नहीं होंगे दाखिल , फार्म देना शुरू

Aug 26, 2026
Rajasthan

मांगरोल. नगरपालिका चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई है। 27 अगस्त से वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए मंगलवार से रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से नामांकन फार्म देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फार्म 27 अगस्त से 31 अगस्त तक (रविवार व रक्षाबंधन के अवकाश को छोड़कर) रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में प्रातः 10.30 बजे से 3 बजे तक जमा किए जाएंगे।
-फॉर्म के साथ उपबंध I शपथ पत्र 50 रुपए के स्टाम्प पेपर पर, नोटेरी करवाकर जमा कराना होगा। रिटर्निंग अधिकारी एस डी ओ मसिंगाराम ने बताया कि प्रत्याशी अगर मान्यता प्राप्त राजनेतिक पार्टी से है तो 1 प्रस्तावक, और निर्दलीय के लिए 5 प्रस्तावक। राजनैतिक दल के अभ्यर्थी फार्म का भाग I व निर्दलीय भाग II भरें। प्रस्तावक उसी वार्ड का मतदाता हो, उसका भाग संख्या व मतदाता सूची में क्रमांक जरूर भरना। मतदाता सूची के सम्बंधित पेज की प्रति संलग्न कर दें तो अधिक अच्छा है। एक व्यक्ति अधिकतम 4 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल कर सकता है, परन्तु एक से अधिक वार्डों से दाखिल किया है तो एक वार्ड को छोड़ कर अन्य वार्ड से वापस लेना जरूरी अन्यथा सभी नाम-निर्देशन पत्र खारिज हो जाएंगे।
-वार्ड पार्षद के लिए सम्बंधित निकाय की मतदाता सूची के किसी भी वार्ड में नाम होना आवश्यक है।
-अगर वार्ड ओबीसी,एसटी-एससी है तो जाति प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक है। सामान्य वार्ड के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक नहीं है। परन्तु अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग से है तो जाति प्रमाण-पत्र संलग्न करने पर प्रतिभूति राशि में छूट प्राप्त कर सकते है। सामान्य के लिए प्रतिभूति राशि 2000 रुपए आरक्षित वर्ग व महिलाओं के लिए 1000 रुपए जमा करना है। प्रतिभूति राशि की स्वयं द्वारा सत्यापित कॉपी लगाएं। मूल प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।
-आयकर विवरणी यदि फ़ाइल की गई हो।
-अगर कोर्ट से सजा है तो आदेश की प्रमाणित प्रति, अपील/रिविजन की प्रमाणित प्रति।
-चल/अचल संपत्ति का स्वयं का, पति/पत्नी और आश्रितों का विवरण।
-बैंक/पोस्ट ऑफिस/या अन्य कोई जमा पूंजी है तो खातों की संख्या डिटेल।
-बैंक की लोन/या सरकारी/प्राइवेट है तो डिटेल।

-संतान सम्बन्धी नियम हटा दिया गया है परन्तु बच्चों की डिटेल अवश्य भरें।
- अगर मोटर व्हीकल अपने नाम है तो उसका विवरण।
-शैक्षणिक योग्यता लागू नहीं है फिर भी डिटेल अवश्य भरे।

-फार्म अंतिम दिनांक 31 अगस्त को 3 बजे तक सबमिट किया जाना है।
-सांख्यकी फॉर्म को पूर्ण रूप से भरें। कोई भी कॉलम रिक्त नहीं छोड़े। मोबाइल/व्हाट्सएप्प नंबर अवश्य भरें।
-फॉर्म के साथ शपथपत्र (उपबंध I) नोटेरी द्वारा सत्यापित संलग्न करना आवश्यक है।
-फार्म के सभी कॉलम भरे जाने अनिवार्य। यदि कॉलम में सूचना/जानकारी नहीं है तो ''शून्य''/''लागू नहीं'' लिखे।
- आधार कार्ड की फोटो प्रति।
-प्रतिभूति राशि नकद जमा करवा कर रसीद की फोटो कॉपी संलग्न करनी है।
- नगर पालिका द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण-पत्र।
- मूल निवास प्रमाणपत्र। (ऐच्छिक है, अनिवार्य नहीं)
-एक प्रस्तावक केवल एक ही उम्मीदवार का प्रस्तावक बन सकता है, दूसरे का नहीं।
- निर्दलीय उम्मीदवार प्राथमिकता से तीन प्रतीक चिन्ह (सिंबल) भरें, जो आयोग द्वारा जारी सूची में से ही हो, अन्य नहीं।
-नवीनतम पासपोर्ट साइज 4 रंगीन फोटो। एक फोटो फॉर्म पर चस्पा करें, शेष स्टेपल से अटेच करें जिनके पीछे अपना नाम अवश्य लिखे।
- पार्टी द्वारा टिकट फॉर्म प्रारूप ''क'' और ''ख'' अंतिम दिनांक 31 अगस्त को हर हाल में दोपहर 3 बजे तक एस.डी.एम. कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य है।

Updated on:
26 Aug 2026 06:01 am
Published on:
26 Aug 2026 06:00 am