26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट से मोर की मौत, देरी से पहंुचे वनकर्मी

कोटा

image

Newsdesk

Aug 26, 2026

Rajasthan

नाहरगढ़. नाहरगढ़ क्षेत्र के बारां रोड स्थित सोनीपुरा टपरा गोशाला के पास विद्युत लाइनों के जंजाल के बीच एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर रोष व्यक्त किया। आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारी काफी देरी से पहंुचे। जानकारी के अनुसार, सोनीपुरा कापरा गोशाला रोड के पास नीचे लटक रहे विद्युत तारों के घेरे की चपेट में आकर एक मोर उड़ते हुए नीचे आ गिरा था। करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए मोर की सूचना पर तुरंत पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष रामनिवास नागर, मांगीलाल सेन, सुरेश गोस्वामी, बजरंग दल कार्यकर्ता क्रिस नागर, रमन शर्मा, प्रखंड संयोजक धनराज मीणा और अन्य कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए मोर को उठाया और तत्काल पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के साथ ही वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई थी, लेकिन सूचना के एक से दो घंटे बाद वन विभाग के दो कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और औपचारिकता पूरी करते हुए मृत मोर को दफनाया। बजरंग दल के नगर संयोजक मांगीलाल सेन ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद वन विभाग को सूचित कर दिया गया था, इसके बावजूद विभाग के कर्मचारियों का घंटों देरी से पहुंचना उनकी लापरवाही को दर्शाता है।