26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया

कोटा

image

Newsdesk

Aug 26, 2026

Rajasthan

मांगरोल. तालुका विधिक सेवा समिति के आदेश अनुसार विधिक जागरूकता कैंप का आयोजन ग्राम पंचायत बोहत में पीएलवी महेंद्र सिंह हाडा द्वारा किया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। हाडा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को भरण पोषण का अधिकार, स्वास्थ्य और चिकित्सा का अधिकार है। प्रत्येक जिले के लिए विशेष ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं जिसमें बिना किसी खर्च के बुजुर्ग अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसका निपटारा 90 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होता है। बुजुर्ग माता-पिता को अकेला छोड़ देना एवं लावारिस छोड़ देना दंडनीय अपराध है। इसमें सजा व जुर्माना का प्रावधान है।बुजुर्गों को वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा भी दी जाती है। इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 14567 के बारे में बताया गया।