कोटा

लबान के तालाब में फिर दिखा मगरमच्छ

Aug 26, 2026
Rajasthan

लबान. गांव के तालाब में सोमवार को करीब 4 से 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई। ग्रामीणों के अनुसार दो सालों से हर वर्ष तालाब में मगरमच्छ नजर आता है। इससे पहले भी जब तालाब में पानी कम था, तब भी इसी तालाब में यदाकदा मगरमच्छ दिखाई देता रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल मगरमच्छ से किसी प्रकार की जनहानि या हमले की सूचना नहीं है, लेकिन तालाब के आसपास आबादी क्षेत्र होने व तालाब पर पशुओं को पानी पिलाने आने वाले लोगों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तालाब निगरानी बढ़ाने और आवश्यकता पड़ने पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका न रहे।

Updated on:
26 Aug 2026 06:01 am
Published on:
26 Aug 2026 06:01 am