कोटा

Power Cut : त्योहारी सीजन में कल शहर के इन इलाकों में पांच घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

प्रसारण निगम लेगा शटडाउन, 132 केवी आईए जीएसएस की होगी मरम्मत

less than 1 minute read
Oct 24, 2024
power cut

शहर में हर तरफ महापर्व दीपावली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बाजारों में खरीदारी परवान चढ़ गई है। इसके बावजूद विद्युत निगम आधे शहर में शुक्रवार को पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रखेगा, जबकि यह शटडाउन पहले भी किया जा सकता था, लेकिन ऊर्जा मंत्री के शहर में विद्युत प्रसारण निगम की सुस्ती से अब दीपावली के ऐनवक्त पहले शुक्रवार को पांच घंटे मैंटेनेंस के नाम पर शटडाउन लिया जाएगा। इससे व्यापारियाें और लोगों को परेशानी होगी, कई आवश्यक कार्य प्रभावित होंगे।

इसलिए बंद रहेगी बिजली

राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम की ओर से इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित 132 केवी जीएसएस की मरम्मत का कार्य शुक्रवार को किया जाएगा। इसके चलते इस जीएसएस से जुडे लगभग आधे शहर में 5 घंटे बिजली बंद रहेगी। इसके साथ ही केईडीएल की ओर से भी अन्य स्थानों पर मरम्मत कार्य किया जाएगा।

सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक : (प्रसारण निगम वर्क) : ऐसे में सम्पूर्ण औद्योगिक क्षेत्र, डीसीएम, कुन्सआ, रायपुरा, थेगडा, बोरखेड़ा की 250 से अधिक कॉलोनियों व बस्तियों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। साथ ही, सम्पूर्ण छावनी क्षेत्र, विज्ञान नगर आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक : सम्पूर्ण साजीदेहड़ा, किशोरपुरा पाटनपोल, कोटड़ी सब्जीमंडी, संजय नगर क्षेत्र आदि।

दोपहर 12:30 से शाम 5:30 बजे तक : राजीवगांधी नगर।

दोपहर 1:30 से शाम 5:00 बजे तक : न्यू जवाहर नगर आदि।

दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक: विवेकानन्द नगर आदि।

सुबह 9:45 से दोपहर 12:30 बजे तक : आरकेपुरम थाने और श्रीनाथपुरम बी के आसपास का क्षेत्र आदि।

सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक: बजरंग नगर, प्रगति नगर आदि।

सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक : आईएल कॉलोनी, न्यू राजीव गांधी नगर आदि।

Updated on:
24 Oct 2024 08:47 pm
Published on:
24 Oct 2024 08:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर