
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की बैठक
नैनवां. विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल नैनवां नगर की बैठक विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक में 14 अगस्त को नैनवां में आयोजित होने वाली अखंड भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल कोटा विभाग सह संयोजक लक्की चोपड़ा ने कहा कि कोई राष्ट्र की अखंडता के लिए खतरा बनेगा तो उसे जवाब देने का कार्य भी बजरंग दल करेगा। राष्ट्र एवं धर्म रक्षा के कार्यों में अधिक से अधिक युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
जिला सह संपर्क प्रमुख शेखर व्यास ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क एवं संगठनात्मक तैयारी पर जोर दिया। बैठक में प्रखण्ड सह मंत्री सोनू जांगिड़ ने नैनवां नगर की विभिन्न बस्तियों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बस्ती प्रमुखों की नियुक्ति की गयी तथा प्रत्येक बस्ती में बैठकें आयोजित कर जनजागरण किया जाएगा।इस निमित्त योजना तैयार की गयी। संचालन नगर मिलन केंद्र प्रमुख रितेश नागर ने आचार्य पद्धति करवा कर किया। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अंकित मारवाडा, उपाध्यक्ष विजय नोगिया, नगर मंत्री मुकेश नागर, मिलन केंद्र प्रमुख रितेश नागर , बबलू यादव, सह मंत्री उम्मेद यादव, प्रांजल जैन, प्रधान सैनी, अंकित चौधरी, सुरक्षा प्रमुख दीपक सैनी ने विचार व्यक्त किए।