31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश भी नहीं रोक पाएगी राखी का सफर

कोटा

image

Newsdesk

Jul 31, 2026

Rajasthan

डाक विभाग ने किए खास इंतजाम
रक्षाबंधन पर वाटरप्रूफ लिफाफे और विशेष राखी बॉक्स उपलब्ध


भवानीमंडी. रक्षाबंधन पर बहनों के स्नेह की डोर को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं। मानसून को देखते हुए जिले के सभी डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफे और विशेष राखी बॉक्स उपलब्ध कराए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों में रहने वाले भाइयों तक भी राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष पंजीयन और वितरण व्यवस्था की है।
झालावाड़ डाकघर अधीक्षक प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि विभाग ने दो आकार के विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए हैं। इन्हें मानसून को ध्यान में रखकर तैयार किया है, ताकि बारिश और नमी से राखियों को नुकसान न पहुंचे। बड़े लिफाफे में राखी के साथ रोली, चावल, चॉकलेट जैसे छोटे उपहार भी भेजे जा सकेंगे।


मिठाई और ड्राई फ्रूट के लिए विशेष बॉक्स

राखी के साथ मिठाई, ड्राई फ्रूट और अन्य उपहार भेजने के लिए विशेष राखी बॉक्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इससे बहनें अपने भाइयों को राखी के साथ उपहार भी सुरक्षित भेज सकेंगी। विदेशों में रहने वाले भाइयों के लिए भी डाक विभाग ने सुविधा उपलब्ध कराई है। इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सेवा के माध्यम से 30 से अधिक देशों में रियायती दरों पर राखी भेजी जा सकेगी। इस सेवा में ट्रैकिंग और सुरक्षित वाटरप्रूफ पैकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।




भीड़ बढ़ी, तो खुलेंगे अतिरिक्त काउंटर

रक्षाबंधन को देखते हुए जिले के सभी डाकघरों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया है। त्योहार के दौरान भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे। राखियों के समय पर पंजीयन और वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।


फैक्ट फाइल

- 20 गुणा 22 सेमी और 25 गुणा 26 सेमी आकार के वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध।

- 30 से अधिक देशों के लिए इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सेवा।