पेयजल समस्या से मिली निजात
Also Read
View All 
पनवाड़. कस्बे में शुक्रवार को सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर तिरंगा रैली निकाली। रैली को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के गीत एवं नारे लगाए। रैली मुख्य मार्गों से होकर निकली, जिससे कस्बे का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, उसके महत्व एवं सम्मान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।