15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी के भराव को लेकर मांगरोल रोड पर माथना तिराहे के समीप लगाया जाम

कोटा

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

- कालोनियो में लम्बे समय से गंदे पानी के भराव को लेकर क्षेत्र वासियो ने जताया रोष
- नगर परिषद के अधिकारियो के आश्वासन के बाद जाम हटाया

बारां. शहर के मांगरोल रोड पर माथना तिराहे के समीप विजय नगर कालोनी के निवासीयो ने पानी के भराव व निकासी नही होने के कारण रोष जताते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक क्षेत्र की महिला पुरूषो द्वारा लगाए गए जाम के दौरान प्रदर्शनकारियो ने नगरपरिषद के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
सूचना मिलने पर नगर परिषद के कनिष्ठ अभियन्ता नारायण सिंह मीणा तथा पुलिस जाप्ता मोके पर पहुंचा। जहां समझाइश के बाद जाम हटवाया गया। जेईएन मीणा ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद नाली जाम होने के कारण पानी के भराव की समस्या बनी हुई थी। वही जहां पर किचड़ फैलने की स्थित बनी हुई थी, वहां ग्रेवल डलवाने तथा नाली के साथ सफाई करवा दी जाएगी।
क्षेत्र के लोगो ने बताया कि लम्बे समय से गंदे पानी की निकासी नही होने के कारण कालोनी में एक से डेढ़ फीट पानी का भराव होने से लोगो को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही थी। नगर परिषद के अधिकारियो द्वारा शीघ्र ही समस्या समाधान के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया।