
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
नैनवां. शहर में निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें 23 अगस्त को निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा व अखंड भारत संकल्प सभा के आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया।
कांवड़ यात्रा मीडिया प्रभारी सीताराम खानपुरा ने बताया कि 23 अगस्त को अखंड भारत संकल्प सभा सुबह नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में होगी, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख संत एवं धर्माचार्य धर्मोपदेश देंगे। उसके बाद कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी, जो भगत सिंह सर्किल,देई पोल चुंगीनाका, अंबेडकर सर्किल, होली खूट होती हुई पालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। जहां देश की धार्मिक महत्व की 21 नदियों के जल से पालेश्वर महादेव का जलाभिषेक महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी।
बैठक में कांवड़ यात्रा संयोजक महावीर योगी, सह संयोजक दीपक सैनी, महेंद्र नोगिया, कोषाध्यक्ष उत्तम पांचाल, फौजी लाल नागर,चेतन नामा,महेश गौड़, सुभाष साहू, ग्रामीण संपर्क प्रमुख मुकेश कुमार, महावीर सेन,छोटू लाल नागर, विनोद यादव,दिलीप मीणा, दीपक जांगिड़, मनोज सैनी मौजूद थे।
Updated on:
15 Aug 2026 06:01 am
Published on:
15 Aug 2026 06:01 am
