कोटा

कोटा में 3870 लीटर नकली घी सीज, श्री सरस के नाम से बेचने की थी तैयारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोटा में शुक्रवार देर रात छापामार कार्रवाई की। टीम ने बालिता रोड स्थित एक कम्पनी में कार्रवाई करते 3870 लीटर घी सीज किया है।

2 min read
May 18, 2024
कोटा में 3870 लीटर नकली घी सीज, श्री सरस के नाम से बेचने की थी तैयारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जयपुर में हुई कार्रवाई के बाद कोटा में भी शुक्रवार देर रात छापामार कार्रवाई की। सीएमएचओ के नेतृत्व में टीम ने बालिता रोड स्थित एक कम्पनी में कार्रवाई करते 3870 लीटर घी सीज किया है। इसे श्री सरस नाम से बाजार में बेचने की तैयारी थी।

अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि नकली घी की खेप बाजार में सप्लाई होने की सूचना पर कोटा सीएमएचओ डॉ. जगदीश सोनी को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमएचओ के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, चंद्रवीर सिंह जादौन व नितेश गौतम मय कुन्हाड़ी पुलिस टीम ने रात साढ़े 10 बजे कुन्हाड़ी इलाके में बालिता रोड िस्थत संदीप ट्रेडिंग कम्पनी पर छापा मारा। फर्म मालिक संदीप जैन को गोदाम पर बुलाकर ताला खुलवाया। गोदाम में श्री सरस ब्रांड से घी के कार्टन थे। टीम ने 3870 लीटर घी सीज किया। इसे 400 रुपए लीटर के हिसाब से बाजार में बेचने की तैयारी थी। इसकी कीमत 16 लाख रुपए बताई है। टीम ने 5 नमूनों के सैंपल खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

दमन-दीव से सप्लाई हुआ था घी
ओझा ने बताया कि आयुक्तालय की टीम ने जयपुर में शुक्रवार को विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर 9 स्थित एक फर्म पर छापामार कर 13700 लीटर घी बरामद किया था। वहां से पता चला कि इस घी को दमन से लाकर प्रदेश के कई जिलों में बेचने की तैयारी थी। एक खेप कोटा भी पहुंची थी। इस घी को श्री सरस के नाम से मिस ब्रांडकर बेचा जा रहा था। यानी सरस के नाम का उपयोग किया जा रहा था। इसकी सूचना जयपुर डेयरी के अधिकारियों को भी दी गई। जयपुर डेयरी की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है।

अब तक यह हो चुकी कार्रवाई
आयुक्तालय के निर्देशन में 11 मई को भी कोटा में मैसर्स बाल गोपाल डेयरी प्रोडक्ट्स पर कार्रवाई करते हुए 6744 लीटर घी सीज कर 10 नमूने लिए थे। यहां बटर ऑयल से घी बनाया जा रहा था। मौके पर फूड लाइसेंस नहीं मिलने पर अग्रिम आदेश तक बाल गोपाल डेयरी प्रोडक्ट्स का खाद अनुज्ञा पत्र निलंबित कर दिया था। यह राजस्थान की सबसे बड़ी कार्रवाई थी। नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है। इसके अलावा 7 मई को शिवाजी मार्केट िस्थत मैसर्स अनिल टी कंपनी पर कार्रवाई की थी। इसमें मिलावटी घी की आशंका पर खाद्य सुरक्षा टीम ने 96 लीटर घी सीज किया था।

Published on:
18 May 2024 07:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर