धर्मेश ने 130 गेंदों में बनाए 270 रन, जयपुर में धमाका
Also Read
View All 
नैनवां से बड़ीपडाप वाया खेरुणा मार्ग
नैनवां. नैनवां से बड़ी पडाप वाया खेरुणा मार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगे बबूल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए है। बबूलों के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई मोड़ होने से सामने से आ रहा वाहन दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक बबूलों से बचने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन काफी संख्या में छात्र-छात्राएं, किसान और अन्य लोग आवागमन करते हैं। कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक बबूल के पेड़ों की छंटाई या हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।