कोटा

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए विराट कोहली को मिलते हैं 1.38 करोड़, होश उड़ा देगी प्रियंका चौपड़ा की फीस

Instagram rich list, Priyanka Chopra, virat kohli, social media : इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा ने जगह बनाई थी। इन्हें एक पोस्ट के लिए एक करोड़ से ज्यादा की रकम मिलती है।  

2 min read
Mar 04, 2020
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए विराट कोहली को मिलते हैं 1.38 करोड़, होश उड़ा देगी प्रियंका चौपड़ा की फीस

कोटा. सोशल मीडिया (social media) पर बॉलीवुड से लेकर क्रिकेटर तक काफी एक्टिव रहते हैं, आए दिन ये सेलिब्रिटी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते रहते हैं। बॉलीवुड के सुपर स्टार हों या क्रिकेट जगत के बादशाह। ( instagram rich list 2019 ) सब अपने ट्वीट्स और इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन सितारों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए बहुत मोटी रकम मिलती है। ऐसा ही एक खास चेहरा है भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली।


इंडियन टीम के कप्तान कोहली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों की सूची में पहले नंबर पर हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ( virat kohli income from Instagram ) ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोवर्स हैं। यही आलम बॉलीवुड की क्वीन देसी गर्ल प्रियंका चौपड़ा का है। ( Priyanka Chopra Instagram post ) जानिए, इन्हें सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के लिए कितनी मोटी रकम मिलती है।

Read More: खास खबर: अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर से जानिए, कैसे बनाए ऐसी बॉडी, डाइट में लें ये चीजें...

प्रियंका को 88 लाख तो विराट को 1.38 करोड़
पिछले साल इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा ने जगह बनाई थी। रिपोट्र्स के मुताबिक प्रियंका को हर पोस्ट के 88 लाख रुपए मिलते हैं तो विराट अपनी एक पोस्ट से 1.38 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं।

घंटों बिता रहे सोशल मीडिया पर
सोशल मीडिया स्टेटिक्स पर नजर रखने वाली एजेंसी ब्रॉड बेंड रिसर्च के मुताबिक, दुनियाभर में यूजर्स हर दिन अपना औसतन 153 मिनट सोशल मीडिया पर बिताते हैं। इसे अगर व्यक्ति की औसत उम्र के लिहाज से देखें तो एक यूजर अपने जीवन के 6 साल 8 महीने सोशल मीडिया पर बिताएगा।

Published on:
04 Mar 2020 04:08 am
Also Read
View All