19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास कार्यों पर हुई चर्चा

कोटा

image

Newsdesk

Aug 19, 2026

Rajasthan

सांवतगढ़. राज्य सरकार के आदेश की पालना में मंगलवार को ग्राम पंचायत सांवतगढ़ में सामाजिक अंकेक्षण को लेकर ग्राम सभा आयोजित हुई। ग्राम सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वितीय छमाही अवधि में महात्मा गांधी नरेगा के तहत कराए गए कार्यों एवं उन पर हुए व्यय का विवरण पढ़कर ग्रामीणों को सुनाया गया।
ग्राम सभा में नरेगा कार्यों से संबंधित खर्च और कार्यों की जानकारी साझा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने भी सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया में भाग लिया।ग्राम सभा में प्रशासक राम सिंह मीणा, प्रशासक लटूरलाल बेरवा, ग्राम विकास अधिकारी छोटूलाल लोधा, ग्राम रोजगार सहायक नंदलाल यादव, ब्लॉक संसाधक कानाराम गुर्जर, धनराज गुर्जर सहित ग्राम पंचायतवासी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वार्ड पंच मौजूद रहे।