
Bed Exercises At Home: घर में कम जगह होने पर, बारिश के चलते घर से बाहर न जा पाने, चोट लगने या फिर कई लोगों के लिए एक्सरसाइज के लिए सिर्फ सुबह-सुबह बिस्तर से उठकर कहीं जाना आसान नहीं होता। ऐसे में एक्सरसाइज पूरी तरह छोड़ देने के बजाय आप कुछ आसान एक्सरसाइज अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं, जिन्हें बिस्तर पर लेटे या बैठे-बैठे भी किया जा सकता है। आइए, Cleveland Clinic के अनुसार, कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं, जिन्हें बेड पर किया जा सकता है।
यह एक्सरसाइज जांघों की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकती है।
पेट और कोर मसल्स को एक्टिव करने के लिए रिवर्स क्रंच एक आसान विकल्प हो सकता है।
इस एक्सरसाइज में एक समय में एक पैर को उठाया जाता है, जिससे शरीर को नियंत्रित तरीके से मूवमेंट मिलता है।
हील स्लाइड्स पैरों और खासकर घुटनों व कूल्हों की मूवमेंट को बनाए रखने के लिए की जा सकती हैं। यह एक्सरसाइज घुटने की सर्जरी के बाद रिकवरी के दौरान भी इस्तेमाल की जाती है।
ब्रिज एक्सरसाइज कोर और ग्लूट मसल्स को मजबूत करने में मदद कर सकती है और शरीर को आगे की एक्सरसाइज के लिए तैयार करने में उपयोगी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल स्वास्थ्य और फिटनेस संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार से डॉक्टर, फिजिकल थेरेपिस्ट या स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह या उपचार का विकल्प नहीं है।