
Ashtami-Navami Reels Ideas: नवरात्रि 2026 की अष्टमी और नवमी पर Instagram के लिए रील्स बनाने के आइडिया खोज रहे हैं, तो हलवा-पूरी प्रसाद बनाने से लेकर कन्या पूजन और ट्रेडिशनल लुक तक कई तरह की रील्स बना सकते हैं। त्योहार के इन खास पलों को क्रिएटिव अंदाज में शूट करने के साथ नवरात्रि से जुड़े गानों का इस्तेमाल करके अपनी रील्स को ट्रेंडी बना सकते हैं। आइए जानते हैं अष्टमी-नवमी के लिए कुछ ऐसे Reels Ideas, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।
अष्टमी और नवमी पर हलवा, पूरी और काले चने का प्रसाद बनाया जाता है। ऐसे में आप प्रसाद तैयार करने से लेकर उसे थाली में परोसने तक की छोटी-छोटी क्लिप्स रिकॉर्ड कर सकते हैं। सूजी को घी में भूनना, चने में मसाले डालना और कड़ाही में फूलती पूरियों के शॉट्स वीडियो को खास बना सकते हैं। इसमें कुकिंग की असली आवाजों के साथ हल्का भक्ति गाने जोड़ें। कैप्शन में प्रसाद से जुड़ी कोई प्यारी-सी लाइन लिखकर रील को और खास बना सकते हैं।
कन्या पूजन नवरात्रि की अष्टमी और नवमी का खास हिस्सा है। आप पूजा की थाली सजाने, कन्याओं के लिए चुनरी और उपहार तैयार करने और प्रसाद परोसने जैसे पलों को वीडियो में शामिल कर सकते हैं। इन सभी क्लिप्स को एक साथ जोड़कर प्यारी-सी रील बनाएं। बैकग्राउंड में कोई भक्ति गीत लगाएं, जिससे वीडियो में त्योहार का माहौल नजर आए। ध्यान रखें कि बच्चों के चेहरे रिकॉर्ड करने और वीडियो शेयर करने से पहले उनके माता-पिता की अनुमति जरूर लें या बच्चों के चेहरे ब्लर कर दें।
अगर आपको फैशन से जुड़ी रील्स बनाना पसंद है, तो अष्टमी-नवमी के लिए अपना ट्रेडिशनल लुक दिखा सकते हैं। वीडियो की शुरुआत साधारण कपड़ों से करें और फिर म्यूजिक के बीट के साथ साड़ी या एथनिक सूट में अपना फेस्टिव लुक दिखाएं। इसके साथ ज्वेलरी, बिंदी, हेयरस्टाइल और पूजा की थाली के शॉट्स भी जोड़ सकते हैं। वीडियो पर “Navratri Ready With Me” या “अष्टमी स्पेशल लुक” जैसा टेक्स्ट लिखें।
नवरात्रि के दौरान घर या मंदिर में होने वाली पूजा के खूबसूरत पलों को भी रील में शामिल कर सकते हैं। जलते हुए दीपक, फूलों से सजी पूजा की थाली, माता रानी की सजावट और आरती के शॉट्स वीडियो को खास बना सकते हैं। इसमें भजन, शंख या घंटी की आवाज का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि वीडियो में पूजा का असली माहौल नजर आए और शूटिंग के चक्कर में पूजा में कोई परेशानी न हो।
अगर आप फूड से जुड़ा कंटेंट बनाते हैं, तो हलवा, पूरी और काले चने की प्रसाद वाली थाली को अलग अंदाज में दिखा सकते हैं। सबसे पहले तीनों चीजों को तैयार करने की छोटी-छोटी क्लिप्स लें और फिर उन्हें थाली में सजाकर दिखाएं। इसके साथ खाने की सही मात्रा और बाकी भोजन में अलग-अलग तरह की चीजें शामिल करने जैसी सामान्य टिप्स भी दे सकते हैं।
रील बनाते समय वीडियो की शुरुआत किसी अच्छे शॉट या दिलचस्प लाइन से करें, ताकि लोग आगे देखने के लिए रुकें। वीडियो में साफ रोशनी रखें और बहुत लंबे शॉट्स लेने से बचें। अपने कंटेंट के हिसाब से भक्ति गीत या ट्रेंडिंग ऑडियो चुनें। कैप्शन में Ashtami-Navami Reels, Navratri Reels और Instagram Ideas जैसे कीवर्ड भी शामिल कर सकते हैं।