लाइफस्टाइल

Aam Panna Summer Drink: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का देसी नुस्खा है आम पन्ना, जानें कब और कैसे पीना है सबसे फायदेमंद

Aam Panna Summer Drink: शरीर की सुस्ती और डिहाइड्रेशन को दूर भगाने के लिए आम पन्ना है सबसे बेस्ट देसी इलाज। जानें इसे बनाने का आसान तरीका और इसके फायदे।

2 min read
Mar 05, 2026
benefits of drinking aam panna in summers (source: gemini)

Aam Panna Summer Drink: राजस्थान की इस चिलचिलाती गर्मी में जब एनर्जी लेवल जीरो हो जाता है, तब हमारा बरसों पुराना देसी नुस्खा आम पन्ना काम आता है। आम पन्ना आपको लू से बचाता है और पेट में भी ठंडक देता है। विटामिन-C और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ये खट्टा-मीठा शरबत मिनटों में आपकी सुस्ती दूर कर शरीर में एनर्जी देता है। जानें कब और कैसे पीना है सबसे फायदेमंद।

ये भी पढ़ें

Weekend Self Care Routine: सिर्फ ‘छुट्टी’ नहीं, लड़कियों के लिए ‘Self Care’ का नया ट्रेंड, जानें क्यों है जरूरी

आम पन्ना क्यों है खास

कच्चे आम में विटामिन- A, B और C अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल भी होते हैं जो गर्मी में शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं। यही वजह है कि कई घरों में इसे नेचुरल कूलिंग ड्रिंक के रूप में रोजाना बनाया जाता है।

गर्मी में आम पन्ना पीने के फायदे

गर्मी के मौसम में आम पन्ना पीना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ठंडक देता है और हीट से होने वाली परेशानी को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट शरीर में पानी की कमी को संतुलित रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है। विटामिन- C से भरपूर होने के कारण यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है।

घर पर ही बनाएं आम पन्ना

आम पन्ना बनाना बहुत आसान है। इसके लिए दो कच्चे आम को उबाल लें या हल्का भून लें। ठंडा होने के बाद उनका गूदा निकाल लें और मिक्सर में डालें। इसमें चीनी या गुड, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और पुदीना मिलाकर ब्लेंड करें। अब इसमें ठंडा पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और गिलास में बर्फ डालकर सर्व करें।

किस समय पीना है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

  • धूप में निकलने से पहले- अगर आप चिलचिलाती धूप में बाहर जा रहे हैं, तो एक गिलास आम पन्ना पीकर ही निकलें। यह आपके शरीर के चारों ओर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है, जिससे लू का असर आपके शरीर पर कम होता है।
  • धूप से आने के 10-15 मिनट बाद- जब आप बाहर से आते हैं, तो शरीर गर्म रहता है। तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी पीने के बजाय, 10 मिनट रुकें और फिर आम पन्ना पिएं। यह आपके बॉडी टेंपरेचर को तुरंत नॉर्मल करता है और डिहाइड्रेशन को दूर करता है।
  • दोपहर के खाने के साथ- लंच के समय इसे पीना बेस्ट है। इसमें मौजूद काला नमक, जीरा और पुदीना आपके खाने को जल्दी पचाने में मदद करते हैं और दोपहर की सुस्ती को भगाते हैं।

आम पन्ना बनाते समय इन चीजों का ध्यान रखें

  • मिट्टी के घड़े का पानी- अगर हो सके तो, आम पन्ना बनाने के लिए फ्रिज के बजाय मिट्टी के घड़े के पानी का इस्तेमाल करें। इससे इसका असर और भी ज्यादा हो सकता है।
  • चीनी की जगह गुड़ या मिश्री- अगर आप फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देते हैं, तो चीनी की जगह धागे वाली मिश्री या गुड़ का इस्तेमाल करें। गुड़ शरीर में आयरन बढ़ाता है और मिश्री पेट को ज्यादा ठंडक देती है।
  • ज्यादा बर्फ से बचें- बहुत ज्यादा बर्फ डालने से इसकी नेचुरल क्वालिटी कम हो सकती है। इसे हल्का ठंडा पीना ही गले और पेट के लिए सबसे सुरक्षित है।
  • खाली पेट न पिएं- कोशिश करें कि एकदम सुबह खाली पेट इसे न पिएं। कुछ हल्का नाश्ता करने के बाद या दोपहर के समय ही लें।

ये भी पढ़ें

Grapes Cleaning Tips: सिर्फ पानी से अंगूर धोना हो सकता है खतरनाक, सेहत बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Also Read
View All

अगली खबर