लाइफस्टाइल

Apple Crumble बनाने के चक्कर में आलिया भट्ट ने जला लिया अपना हाथ! शेयर की अपनी पसंदीदा डिजर्ट रेसिपी

Alia Bhatt Recipe: अगर आपको मीठा खाना पसंद है या नई-नई रेसिपी बनाना अच्छा लगता है, तो आप एक्ट्रेस आलिया भट्ट द्वारा शेयर की गई Apple Crumble Dessert Recipe को ट्राई कर सकती हैं।
2 min read
Jun 25, 2026
Apple Crumble Recipe In Hindi, Easy Apple Crumble Dessert, Homemade Apple Crumble Recipe
आलिया भट्ट ने शेयर की Apple Crumble Recipe| image credit youtube/@aliabhatt and chatgpt

Alia Bhatt Apple Crumble Recipe : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही फैशन और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस आए दिन फैशन से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने यूट्यूब चैनल पर एक डिजर्ट रेसिपी शेयर करते हुए लिखा है, "इसके लिए अपना हाथ जला लिया...।" ऐसे में अगर आप घर पर कोई आसान और टेस्टी डिजर्ट बनाना चाहते हैं, तो एक्ट्रेस आलिया भट्ट द्वारा यूट्यूब पर शेयर की गई Apple Crumble रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका।

Apple Crumble बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 4-5 सेब (छीलकर और काटकर)
  • 110 ग्राम सॉफ्ट ब्राउन शुगर
  • 110 ग्राम बटर
  • 175 ग्राम मैदा
  • 2 बड़े चम्मच सफेद चीनी
  • ⅓ टीस्पून तिल
  • 3-5 लौंग
  • ⅓ टीस्पून जायफल पाउडर

Apple Crumble बनाने की स्टेप बाय स्टेप विधि

स्टेप 1- Apple Crumble बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा और बटर डालकर दोनों हाथों की उंगलियों की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें। इसे तब तक मिलाते रहें, जब तक इसका टेक्सचर ब्रेडक्रम्ब्स जैसा न दिखने लगे।

स्टेप 2- ब्रेडक्रम्ब्स जैसा टेक्सचर बनने के बाद इसमें ब्राउन शुगर डालें और दोबारा अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 3- तैयार क्रम्बल मिक्स में थोड़ा सा तिल डालें और हल्के हाथों से मिक्स कर लें। तिल इस डेजर्ट को हल्का अलग और मजेदार स्वाद देता है।

स्टेप 4- कटे हुए सेबों को बेकिंग डिश में फैलाएं। इसके ऊपर लौंग, थोड़ा सा जायफल पाउडर और 2 बड़े चम्मच सफेद चीनी डालें। सभी चीजों को सेबों पर बराबर फैलाएं ताकि हर बाइट में अच्छा स्वाद मिले।

स्टेप 5- अब तैयार किए गए क्रम्बल मिक्स को सेबों के ऊपर धीरे-धीरे फैलाएं। ध्यान रखें कि पूरी सतह अच्छी तरह कवर हो जाए। इससे बेक होने के बाद ऊपर की लेयर क्रिस्पी बनेगी।

स्टेप 6- अब इसे 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट किए हुए ओवन में करीब 35 मिनट तक बेक करें। बीच-बीच में चेक करते रहें कि ऊपर की परत सुनहरी और बराबर तरीके से पक रही है या नहीं।

स्टेप 7- तैयार Apple Crumble को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद इसे व्हिप्ड क्रीम के साथ सर्व करें।

Published on:
25 Jun 2026 03:52 pm