Organic Red Rice Benefits: अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू ने लॉन्च किया रक्ता रेड राइस। जानिए क्यों यह लाल चावल गर्मियों के लिए है बेस्ट और कैसे यह आपकी सेहत बदल सकता है।
Organic Red Rice Benefits: गर्मी के मौसम में हमारे शरीर को हल्के और ताकत देने वाली डाइट की जरूरत होती है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने हाल ही में तवांग के खास रक्ता ऑर्गेनिक रेड राइस को लॉन्च किया है। यह सिर्फ चावल नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। जहां सफेद चावल खाने से सुस्ती और शुगर बढ़ने का डर रहता है, वहीं यह लाल चावल गर्मियों में आपकी एनर्जी बनाए रखता है। चलिए जानते हैं कि पहाड़ों में उगने वाला इस चावल के बारे में।
यह खास लाल चावल अरुणाचल के तवांग जिले में मोनपा समुदाय सदियों से उगाता है। इसका लाल रंग किसी मिलावट से नहीं, बल्कि एक नेचुरल पिगमेंट एंथोसायनिन (Anthocyanins) की वजह से होता है। इसे अनपॉलिश्ड राइस भी कहते हैं, जिसका मतलब है कि इसके ऊपर की पौष्टिक परत हटाई नहीं जाती।
पचने में आसान: यह पेट पर भारी नहीं पड़ता और आपको दिनभर एक्टिव रखता है।
नेचुरल कूलेंट: होल ग्रेन होने के कारण यह बॉडी के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल में रखता है।
इसे बनाना बेहद आसान है। आप इसे नॉर्मल चावल की तरह उबालकर खा सकते हैं, या फिर इसे पुलाव, सलाद और यहां तक कि इडली-डोसा बैटर में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है। ये चबाने में क्रंची होता है, जो खाने का मजा दोगुना कर देता है।