लाइफस्टाइल

Axar Patel Fitness: कभी चाय-समोसे से होती थी दिन की शुरुआत, अब अक्षर पटेल पीते हैं प्रोटीन शेक और भी ये एक चीज

Axar Patel Diet Plan: अक्षर पटेल ने हाल ही में अपनी फिटनेस और डाइट के बारे में बात करते हुए अपने प्रोटीन शेक का खुलासा किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर यह प्रोटीन शेक कैसे बनाते हैं।
2 min read
Jun 26, 2026
Axar Patel,Axar Patel Protein Shake
Axar Patel ने शेयर किया फिटनेस सीक्रेट (Source: Instagram/@akshar.patel)

Axar Patel Fitness Routine: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल आज फिट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। इसके पीछे उनकी हेल्दी डाइट और प्रोटीन शेक का बड़ा योगदान है। इसका खुलासा क्रिकेटर ने हाल ही में जतिन सप्रू के शो Like An Athlete में किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे एक छोटी सी आदत ने उनकी पूरी लाइफस्टाइल और फिटनेस को बदल दिया। आइए जानते हैं।

अक्षर पटेल के मॉर्निंग प्रोटीन शेक में क्या-क्या होता है?

जतिन सप्रू के शो में अक्षर पटेल ने अपने फेवरेट मॉर्निंग प्रोटीन शेक के बारे में बताते हुए कहा, "चाहे कुछ भी हो, मैं नाश्ता करूं या नहीं, लेकिन प्रोटीन जरूर लेता हूं। मैं बादाम और अखरोट जैसे मेवे खाता हूं और एक स्कूप प्रोटीन लेता हूं। अगर मुझे लगता है कि मुझे ज्यादा एनर्जी की जरूरत है, तो मैं अपने प्रोटीन शेक में एक शॉट एस्प्रेसो भी मिला देता हूं।"

इसके साथ ही क्रिकेटर ने बताया कि शेक बनाने के लिए वह आधा कप डेयरी दूध, आधा केला, ठंडा पानी, बादाम का दूध, बादाम, अखरोट और एक स्कूप प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। जरूरत पड़ने पर इसमें एस्प्रेसो भी मिलाते हैं। इसके बाद वह इन सभी चीजों को ब्लेंड करके पी लेते हैं।

जब सुबह सिर्फ चाय और स्नैक्स पर चलता था काम

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अक्षर ने बताया कि उनकी सुबह अक्सर सिर्फ एक कप चाय से शुरू होती थी। इसके बाद वह पफ्स, पैटीज, समोसा, वड़ा पाव और सेव पुरी जैसी चीजें खा लेते थे। कई बार वह सही तरीके से नाश्ता भी नहीं करते थे।

ट्रेनर की सलाह ने बदल दी पूरी डाइट

फिटनेस और खानपान पर बात करते हुए अक्षर पटेल ने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं जो हर दिन प्रोटीन, कार्ब्स या कैलोरी की गिनती करते रहते हैं। क्रिकेटर ने बताया, "मैं कुछ चीजों को लेकर जागरूक रहता हूं, लेकिन बहुत ज्यादा हिसाब-किताब नहीं करता। मैं यह नहीं सोचता कि मुझे रोज 25 ग्राम प्रोटीन या एक तय मात्रा में कार्ब्स ही लेने हैं।" उनके ट्रेनर सोहम देसाई ने उनकी डाइट सुधारने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।

Published on:
26 Jun 2026 01:24 pm