
अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के साथ मीटिंग लेते हुए जिसमें डेविड मिलर काफी निराश दिखे (Photo - IANS)
IPL 2026, DC vs GT: गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपने ही घर अरुण जेटली स्टेडियम में मिली 1 रन की हार ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को अंदर तक हिला दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा डेविड मिलर के उस फैसले की हो रही है, जहां उन्होंने आखिरी से पहली गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया था। मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में तो किसी ने इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन ड्रेसिंग रूम में जब टीम इकट्ठा हुई, तब कप्तान अक्षर पटेल ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी।
जब टीम ड्रेसिंग रूम पहुंची, तो वहां एकदम खामोशी थी। हार का दर्द हर खिलाड़ी के चेहरे पर साफ दिख रहा था। केएल राहुल और फिर चोटिल होने के बावजूद मिलर ने मैच को आखिरी गेंद तक पहुंचाया था, लेकिन अंत में मिलर ही विलेन बन गए। उनके एक फैसले की वजह से मैच टाई होने का मौका हाथ से निकल गया और दिल्ली हार गई।
सन्नाटे को तोड़ते हुए कप्तान अक्षर पटेल ने टीम को संबोधित किया। उन्होंने मिलर का बचाव करते हुए टीम को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अक्षर ने कहा, 'सीजन की शुरुआत में ही मैंने कहा था कि भावनाओं पर काबू रखना है और शांत रहना है। हम सब दुखी हैं, बुरा लग रहा है, लेकिन फिर भी हम मुस्कुरा सकते हैं। यह एक लंबा टूर्नामेंट है। अगर मिलर ने आखिरी में वो छक्के नहीं मारे होते, तो हम मैच में कहीं थे ही नहीं। अब हम चेन्नई जाएंगे और नए सिरे से शुरुआत करेंगे। बस मुस्कुराते रहिए।'
ड्रेसिंग रूम की मीटिंग से पहले, मैच खत्म होने के तुरंत बाद अक्षर ने स्वीकार किया कि लक्ष्य का पीछा करते वक्त टीम से चूक हुई थी। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने शानदार क्रिकेट खेला, लेकिन इतने करीबी मुकाबले में दिल्ली को और ज्यादा समझदारी से बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। दिल्ली कैपिटल्स के पास अब इस हार को भुलाने के लिए ज्यादा वक्त नहीं है। टीम का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ है। फैंस को उम्मीद है कि टीम इस हार से सीखकर मजबूती से वापसी करेगी।
Published on:
09 Apr 2026 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
