9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘डेविड मिलर का वो एक रन न लेना गलत इरादा नहीं बताता’, सुनील गावस्कर ने किया बचाव

IPL 2026: क्या डेविड मिलर को आखिरी गेंद से पहले सिंगल लेना चाहिए था? दिल्ली कैपिटल्स की 1 रन से हार के बाद सुनील गावस्कर, आकाश चोपड़ा और संजय बांगर ने मिलर के उस फैसले पर बड़ी बात कही है। जानिए कैसे बंटी हुई है क्रिकेट दिग्गजों की राय।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 09, 2026

David Miller Single Refusal, GT vs DC Thriller IPL 2026, Sunil Gavaskar on David Miller, DC vs GT Last Over Drama. Sanjay Bangar on David Miller, Prasidh Krishna Last Ball, IPL 2026 Points Table, Delhi Capitals vs Gujarat Titans Result.

कुलदीप यादव रन आउट होते हुए और डेविड मिलर दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद मायूस दिखे (@iplt20 Screengrab)

IPL 2026, David Miller DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए रोमांचक मैच में दिल्ली को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या डेविड मिलर को आखिरी से पहली गेंद पर सिंगल ले लेना चाहिए था? अगर वह सिंगल लेते तो कम से कम मैच टाई हो जाता और सुपर ओवर की नौबत आती। अब इस पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों की राय बंट गई है।

सुनील गावस्कर ने मिलर का बचाव किया

दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि भले ही बाद में देखने पर सिंगल लेना सही लगता, लेकिन हमें मिलर के इरादे पर शक नहीं करना चाहिए। गावस्कर ने कहा, 'यहां खेल की समझ बहुत जरूरी है। मुझे 1986 का वो टाई टेस्ट याद आता है जब रवि शास्त्री ने सही समय पर रन लेकर स्कोर बराबर किया था। मिलर के केस में, शायद सिंगल लेना बेहतर होता, लेकिन उन्हें खुद पर भरोसा था। वह गेंद को अच्छे से हिट कर रहे थे और उन्हें लगा कि वह मैच खत्म कर देंगे। उनके इरादे पर सवाल नहीं उठा सकते, बस गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वो स्लोअर बाउंसर कमाल की थी।'

आकाश चोपड़ा और राशिद खान की राय

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि मिलर के इस फैसले की वजह से दिल्ली के हाथ से मैच टाई करने का मौका निकल गया। उनके हिसाब से नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े कुलदीप यादव आखिरी गेंद पर रन बना सकते थे। वहीं, गुजरात के राशिद खान ने कहा, 'मुझे लगा था कि मिलर सिंगल लेंगे, लेकिन मैदान पर आप कई चीजें सोचते हैं। अगर वह पहले ही सिंगल ले लेते तो मैच और रोमांचक होता, पर ये बातें मैच के बाद ही समझ आती हैं। हम जीत से खुश हैं।'

संजय बांगर ने बताया कहां हुई चूक

पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगर के अनुसार, मिलर की हिचकिचाहट दिल्ली को भारी पड़ गई। उन्होंने कहा, 'कुलदीप ने मिलर को स्ट्राइक पर लाने के लिए पूरा जोर लगाया था। मिलर ने 106 मीटर का लंबा छक्का भी जड़ा, लेकिन आखिरी पलों में वह थोड़े असमंजस (Confusion) में दिखें। पहले उन्हें लगा कि वह रन लेंगे, फिर इरादा बदल दिया। इसी अनिर्णय की वजह से दिल्ली कैपिटल्स को जरूरी अंक गंवाने पड़े, वरना मैच सुपर ओवर में जा सकता था।' कुल मिलाकर, मिलर के उस एक फैसले ने पूरे मैच का नतीजा बदल दिया और अब इसे लेकर बहस जारी है।