16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rishabh Pant per Run cost: लखनऊ सुपर जायंट्स को फिर भारी महंगे पड़े ऋषभ पंत, इस सीजन 8 लाख 81 हज़ार रुपये में बनाया एक रन

IPL मेगा ऑक्शन में LSG ने पंत को 27.50 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर खरीदा था। लेकिन वे लखनऊ के लिए दो सीजन में कुछ खास नहीं कर पाये हैं। एलएसजी को उनका 1 रन 8 लाख 81 हजार, 384 रुपये का पड़ा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 25, 2026

,Rishabh Pant Delhi Capitals return ,IPL 2027 Rishabh Pant news ,Axar Patel statement on Pant ,Delhi Capitals latest news 2027 ,Rishabh Pant trade news IPL ,IPL player transfer 2027 updates

ऋषभ पंत (Photo - IANS)

Rishabh Pant, Lucknow Super Giants, IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में खेले 14 मुकाबलों में से टीम सिर्फ 4 में जीत दर्ज कर सकी और टीम को 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। ऋषभ पंत की कप्तानी में लगातार दूसरे सीजन टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। एलएसजी ने अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया।

पंत को 27.50 करोड़ रुपये में खरीदा था

आईपीएल के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27.50 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर खरीदा था। लेकिन वे लखनऊ के लिए दो सीजन में कुछ खास नहीं कर पाये हैं। आईपीएल 2026 में पंत ने 14 मैचों की 13 पारियों में 28.36 की मामूली औसत से 312 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.05 का रहा।

8 लाख 81 हजार, 384 रुपये का पड़ा एक रन

पंत ने इस सीजन मात्र एक अर्धशतक लगाया है। ऐसे में एलएसजी को उनका 1 रन 8 लाख 81 हजार, 384 रुपये का पड़ा। इसका मतलब है कि अगर पंत के पर रन के हिसाब से 50 रन का प्राइज़ जोड़ लिया जाये तो आप एक चमचमाती फ़रारी कार खरीद सकते हैं।

पिछले सीजन भी फ्लॉप रहे थे

पंत का पिछले सीजन में इससे भी बुरा हाल था। उन्होंने आईपीएल 2025 में पंत ने 14 मैचों की 13 पारियों में 24.45 की मामूली औसत से 269 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.16 का रहा था। पंत ने पिछले सीजन में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। पिछले सीजन पंत का एक रन 10 लाख 22 हज़ार का पड़ा था।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पंत ने दो सीजन में 28 मैच खेले हैं। इनकी 26 पारियों में उन्होंने 22.34 की औसत से 581 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है। एलएसजी को दो सीजन में पंत का एक रन 9 लाख 26 हज़ार 643 रुपये का पड़ा है।