9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न डेविड मिलर की गलती और न शुभमन की कोई चाल! इस वजह से जीता हुआ मैच हारी दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2026 Delhi Capitals Lose Reason: दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 32 रन की जरूरत थी और फिर आखिरी 2 गेंदों में 2 रन चाहिए थे लेकिन यहां DC से 2 रन नहीं बने और वो एक रन से मैच हार गई।

2 min read
Google source verification
IPL 2026 DC vs GT David Miller

डेविड मिलर (फोटो- IANS)

IPL 2026 DC vs GT Highlights: बुधवार को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को पहली हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद दिल्ली की टीम अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरी थी, लेकिन अक्षर पटेल की टीम रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य से सिर्फ एक रन दूर रह गई। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 210 रन बनाए। 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 209 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई।

12 गेंद में चाहिए थे 36 रन

इस हार के बाद डेविड मिलर को मैच का गुनहगार बताया जा रहा है, क्योंकि आखिरी दो गेंदों पर दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन दिल्ली की टीम 1 रन भी नहीं बना सकी और मुकाबला हार गई। आखिरी 12 गेंदों में दिल्ली कैपिटल्स को 36 रनों की जरूरत थी। 19वें ओवर की पहली गेंद वाइड रही, लेकिन अगली तीन गेंदों पर डेविड मिलर ने दो छक्के और एक चौका जड़ दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर विप्रज निगम ने चौका लगाया और इस ओवर से दिल्ली ने कुल 30 रन बटोरे।

6 गेंद में चाहिए थे 13 रन

आखिरी ओवर में समीकरण आसान लग रहा था। प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे और दिल्ली को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर विप्रज निगम ने चौका लगाया, लेकिन अगली गेंद पर वह आउट हो गए। इसके बाद कुलदीप यादव बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने सिंगल लिया। अब आखिरी तीन गेंदों पर जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर डेविड मिलर ने छक्का जड़ दिया, जिससे दिल्ली की जीत लगभग तय लग रही थी। अब आखिरी दो गेंदों में 2 रन चाहिए था, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की पांचवीं गेंद पर मिलर रन नहीं बना सके और आखिरी गेंद पर वह आउट हो गए।

हालांकि, अगर पूरे मैच को देखा जाए तो यह सिर्फ डेविड मिलर की गलती नहीं थी। प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऐसी लाइन और लेंथ रखी, जिस पर रन बनाना बेहद मुश्किल था। उन्होंने दबाव के क्षणों में बेहतरीन गेंदें डालीं और यही वजह रही कि गुजरात टाइटंस ने हारा हुआ मुकाबला भी अपने नाम कर लिया।