12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ragi Paneer Paratha Recipe: हेल्दी और हाई-प्रोटीन नाश्ते के लिए बनाएं रागी पनीर पराठा

Healthy Ragi Paneer Paratha Recipe: घर पर बनाएं हाई-प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हेल्दी रागी पनीर पराठा। जानिए आसान रेसिपी, टिप्स और वेट लॉस फ्रेंडली तरीका।

2 min read
Google source verification
High Protein Weight Loss Breakfast, Nutritious Ragi Paneer Paratha

Ragi Paneer Paratha रेसिपी-image credit instagram-auraartofhealthyliving

Healthy Gluten Free Paratha Recipe: पराठे खाना लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन पराठों में इस्तेमाल होने वाले तेल और इंग्रीडिएंट्स के चलते फिटनेस पसंद करने वाले लोग इसे खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह Ragi Paneer Paratha Recipe आपके लिए परफेक्ट है। आज की स्टोरी में हम रागी (Ragi Flour/Nachni) से बनने वाले High Protein Breakfast और Healthy Breakfast Recipe की बात कर रहे हैं।

यह पनीर स्टफ्ड रागी पराठा फाइबर, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और Blood Sugar Level को अचानक बढ़ने से रोकने में मदद करता है। खास बात यह है कि यह रेसिपी Weight Loss Diet और Fitness Diet फॉलो करने वाले लोगों के लिए भी अच्छा ऑप्शन मानी जाती है। आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे बना सकते हैं।

रागी पनीर पराठा बनाने की सामग्री (Ingredients for Ragi Paneer Paratha)

  • रागी का आटा: 1/8 कप
  • गेहूं का आटा: 1 बड़ा चम्मच
  • पनीर: 2 बड़े चम्मच
  • धनिया पत्ती: 1/2 छोटा चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1/4 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • जीरा: 1/4 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक: 1/8 छोटा चम्मच
  • तेल: 2-3 छोटे चम्मच
  • पानी: आवश्यकतानुसार

रागी पनीर पराठा बनाने की विधि (Step by Step Method to Make Ragi Paneer Paratha)

स्टेप 1 पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में रागी और गेहूं के आटे को अच्छे से मिलाएं। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा तैयार करें और इसे 5 मिनट के लिए ढककर साइड में सेट होने के लिए रख दें।

स्टेप 2 जब तक आटा सेट हो रहा है, तब तक पराठे में भरने के लिए स्टफिंग तैयार कर लें। इसके लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें। जीरा का तड़का लगाने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें। इसके बाद इसमें मैश किया हुआ पनीर और सारे सूखे मसाले डालकर अच्छे से भून लें। आखिर में बारीक कटा हरा धनिया डालकर इसे ठंडा होने के लिए साइड में रख दें।

स्टेप 3 स्टफिंग के ठंडा होने के बाद अब आटे की लोई लेकर उसे हल्का बेलें। बीच में पनीर की स्टफिंग रखें और किनारों को बंद करके दोबारा बेल लें। तवे पर थोड़ा तेल लगाकर इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। फिर इसे दही या पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

हेल्दी रागी पराठा बनाने के टिप्स (Secret Tips to Make Perfect Paratha)

  • पराठे को सॉफ्ट बनाने और बेलते समय फटने से बचाने के लिए आटा गूंथते समय हल्का गर्म पानी, घी और थोड़ा सा नमक डालें। इससे पराठे सॉफ्ट बनेंगे।
  • अगर आप वेट लॉस पर हैं, तो नॉर्मल पनीर के बदले लो-फैट पनीर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप पराठे को ग्लूटेन-फ्री बनाना चाहते हैं, तो इसमें गेहूं के आटे का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, बाइंडिंग के लिए आप उबले आलू या मैश किए हुए केले का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पराठे को और भी ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप फिलिंग में पनीर के अलावा दूसरी सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही पराठा सेकने के लिए कम तेल या घी का इस्तेमाल करें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य