लाइफस्टाइल

Heatless Hair Curls: तौलिए से पाएं खूबसूरत कर्ल्स, जानें बिना कर्लर बालों को कर्ल करने का आसान तरीका

Bina Heat Ke Baal Curl Karne Ka Tarika: अगर आपको लगता है कि कर्लर के बिना बालों को कर्ल नहीं किया जा सकता है, तो आप तौलिए की मदद से भी यहां बताए गए तरीके से बालों को कर्ल कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।
2 min read
Jul 31, 2026
Towel Hair Curling Method, Heatless Hair Curls At Home
Heatless Hair Curls/ image credit instagram/ iampoojasinghh

No Heat Hair Curls Hack: अगर आप अपने लुक में थोड़ा बदलाव लाना चाहती हैं, लेकिन बालों को कर्ल करने के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, तो आप तौलिए की मदद से भी बिना हीट के आसानी से खूबसूरत कर्ल्स पा सकती हैं। आइए जानते हैं बिना हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल किए बालों को कैसे कर्ल किया जा सकता है।

तौलिए से करें बालों को कर्ल


अगर आप बिना हीट का इस्तेमाल किए बालों को कर्ल करना चाहती हैं, तो सबसे पहले बालों को अच्छी तरह कंघी करके सुलझा लें। इसके बाद बालों का सेंटर पार्टिशन कर लें और दोनों तरफ के बालों को आगे की ओर ले आएं। अब एक तौलिए को मोड़कर बालों के नीचे से रोल करते हुए ठोड़ी तक लेकर आएं। इसके बाद तौलिए को ऊपर उठाकर आगे से पीछे की तरफ ले जाएं और जिस तरह आगे के बालों को तौलिए में रोल किया था, उसी तरह पीछे के बालों को भी रोल कर लें।

इसके बाद तौलिए को रबर बैंड से अच्छी तरह सिक्योर कर दें या फिर दोनों सिरों को आपस में बांध दें। इसे करीब 5-6 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। समय पूरा होने के बाद जब आप बालों को खोलेंगी, तो आपको नेचुरल और सॉफ्ट कर्ल्स मिल जाएंगे।

तौलिए से इस तरीके से भी कर सकते हैं कर्ल

अगर आपको पहला तरीका थोड़ा मुश्किल लग रहा है, तो आप तौलिए को सिर के ऊपर रखकर भी आसानी से हेयर कर्ल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले तौलिए को मोड़कर सिर के ऊपर रखें और इसे क्लेचर की मदद से अच्छी तरह सिक्योर कर लें। अब बालों के पतले-पतले सेक्शन लें और उन्हें तौलिए के ऊपर घुमाते हुए कर्ल करें। सभी बालों को इसी तरह रोल करने के बाद कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। जब आप बालों को खोलेंगी, तो आपको बिना किसी हीट के सुंदर और बाउंसी कर्ल्स मिलेंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

हल्के नम बालों पर यह तरीका ज्यादा अच्छा काम करता है। बालों को खोलते समय जल्दबाजी न करें। धीरे-धीरे कर्ल्स को अलग करें, ताकि उनका शेप बना रहे। आखिर में हल्के हाथों से बालों को सेट करें और जरूरत हो तो थोड़े हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे बाल ज्यादा स्मूद और शाइनी नजर आएं।

Updated on:
31 Jul 2026 02:13 pm
Published on:
31 Jul 2026 02:13 pm