लाइफस्टाइल

Mattress Size Guide: सिंगल और डबल ही नहीं, कई और साइज में भी आते हैं गद्दे, खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा आपके लिए बेस्ट

Bed Mattress Size Guide: ज्यादातर लोग सिर्फ सिंगल या डबल साइज के गद्दों के बारे में ही जानते हैं, लेकिन गद्दे कई साइज में मिलते हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से यहां बताए गए गद्दों के साइज में से अपने लिए सही गद्दा चुन सकते हैं।
2 min read
Jul 10, 2026
Bed Mattress Size, Queen Size Mattress
Mattress खरीदने के आसान टिप्स (representative image) image credit chatgpt

Mattress Sizes: अगर आप गद्दा खरीदने जा रहे हैं और सोच रहे हैं कि सिंगल और डबल में से कौन सा साइज खरीदें, तो हमारी आज की स्टोरी आपके लिए है। क्योंकि गद्दे सिर्फ दो साइज में ही नहीं, बल्कि कई साइज में मिलते हैं। ऐसे में अपने कमरे के आकार, कितने लोग सोएंगे और इसके लिए आपको किस साइज का गद्दा चाहिए, इसे ध्यान में रखकर आप अपने लिए गद्दे की खरीदारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं गद्दे कितने तरह के होते हैं।

1. ट्विन

ट्विन यानी सिंगल यह सबसे छोटा साइज गद्दे का होता है। इसकी चौड़ाई करीब 39 इंच और लंबाई 75 इंच होती है। यह बच्चों के लिए, एक व्यक्ति के लिए या छोटे कमरे के लिए अच्छा होता है। ऐसे में अगर आप अकेले रहते हैं या बच्चों के लिए गद्दा खरीद रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

2. फुल

फुल यानी डबल साइज के गद्दे की चौड़ाई करीब 54 इंच और लंबाई 75 इंच होती है। इसमें एक व्यक्ति आराम से सो सकता है, जबकि जरूरत पड़ने पर दो लोग भी सो सकते हैं। छोटे कमरे के लिए यह अच्छा विकल्प है। अगर आपका बेडरूम छोटा है और आप दो लोगों के लिए गद्दा खरीदना चाहते हैं, तो यह साइज चुन सकते हैं।

3. क्वीन

क्वीन साइज की चौड़ाई करीब 60 इंच और लंबाई 80 इंच होती है। यह पति-पत्नी या दो लोगों के सोने के लिए सही साइज है। इसमें डबल बेड से ज्यादा जगह मिलती है। अगर आपको सोते समय थोड़ा ज्यादा आराम और जगह चाहिए, तो क्वीन साइज अच्छा विकल्प आपके लिए हो सकता है।

4. किंग

किंग साइज की चौड़ाई करीब 76 इंच और लंबाई 80 इंच होती है। अगर आपको सोने के लिए ज्यादा जगह चाहिए या बच्चे भी आपके साथ में सोते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। बड़े कमरे और ज्यादा आराम चाहने वाले लोगों के लिए यह साइज बेहतर माना जाता है।

5. कैलिफोर्निया किंग

यह साइज करीब 72 इंच चौड़ा और 84 इंच लंबा होता है। लंबाई ज्यादा होने की वजह से लंबे कद वाले लोगों के लिए यह बेहतर माना जाता है। अगर आपकी लंबाई ज्यादा है या आपको पैरों के लिए ज्यादा जगह चाहिए, तो आप यह साइज चुन सकते हैं।

ध्यान दें: अलग-अलग कंपनियों के गद्दों के साइज में करीब 1 इंच तक का अंतर हो सकता है। इसलिए गद्दा खरीदने से पहले बेड और गद्दे, दोनों का नाप लेने के बाद ही खरीदारी करें।

Updated on:
10 Jul 2026 11:58 am
Published on:
10 Jul 2026 11:58 am