Dark Chocolate for Eye Health: आजकल डार्क चॉकलेट को सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। खासतौर पर 50 से 90 प्रतिशत कोको वाली डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवेनॉल्स और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
Dark Chocolate for Eye Health: डार्क चॉकलेट को अक्सर स्वाद और मूड बूस्टर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन हालिया हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 50-90% कोको वाली डार्क चॉकलेट आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। Harvard Health Publishing के अनुसार, हाई-कोको डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लैवोनॉयड्स आंखों में ब्लड फ्लो बेहतर करने में मदद करते हैं, जिससे नजर की स्पष्टता और फोकस में सुधार हो सकता है। यही नहीं, सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन आंखों के साथ-साथ दिमाग और दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवेनॉल्स आंखों तक रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं, जिससे देखने की क्षमता में हल्का सुधार हो सकता है। यह खासतौर पर कम रोशनी में देखने की समस्या को कुछ हद तक बेहतर बना सकती है।
डार्क चॉकलेट के एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नियमित और सीमित मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में सहायता मिल सकती है।
डार्क चॉकलेट का सेवन दिमाग में ‘हैप्पी हार्मोन’ जैसे सेरोटोनिन और एंडोर्फिन के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे तनाव कम होता है और मूड बेहतर महसूस होता है।
डार्क चॉकलेट में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को सूर्य की हानिकारक UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यह स्किन डेंसिटी और नमी बनाए रखने में भी सहायक है।
यह आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की संपूर्ण सेहत के लिए आवश्यक होते हैं।
डार्क चॉकलेट तनाव कम करके और मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद कर सकती है, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है।
विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना 20-30 ग्राम तक 70% या उससे अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट का सेवन पर्याप्त माना जाता है। अधिक मात्रा में सेवन करने से कैलोरी बढ़ सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।